कैमूर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी, 11,38,336 लोगों ने लिया टीका, 3,25,136 लोगों ने दूसरा तो 8,13,200 लाेगों ने लिया पहला डोज

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी कैंप लगा कर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना टीका का दोनों डोज लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि पहले से लोग अब दोनों डोज लेने में रुचि दिखा रहे हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:28 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:28 PM (IST)
कैमूर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी, 11,38,336 लोगों ने लिया टीका, 3,25,136 लोगों ने दूसरा तो 8,13,200 लाेगों ने लिया पहला डोज
कैमूर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी

 जागरण संवाददाता, भभुआ: कैमूर जिले के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा स्वास्थ्य विभाग अपना मुकाम हासिल करने के करीब है। लगभग 16 लाख से अधिक आबादी वाले कैमूर जिले में अब तक 11,38,336 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 8,13,200 लाेगों ने पहला डोज लिया है। जबकि 3,25,136 लोगों ने टीका का दोनों डोज ले लिया है। कैमूर जिले में कोविड टीका का दूसरा डोज लगाने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर अभियान चला कर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी कैंप लगा कर लोगों को टीका लगाया जा रहा 

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी कैंप लगा कर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना टीका का दोनों डोज लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि पहले से लोग अब दोनों डोज लेने में रुचि भी दिखा रहे हैं। उधर कैमूर जिले में 10,79,219 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। जिले में वर्तमान समय में एक भी कोविड के एक्टिव मरीज नहीं है। जिले में जांच व टीकाकरण का कार्य प्रतिदिन चल रहा है। बीते मंगलवार को जिले में 12830 लोगों को टीका लगाया गया है। 

जिले में पहला-दूसरा व कुल टीकाकृत लोगों की संख्या

प्रखंड - पहला - दूसरा - कुल 

अधौरा - 19858 - 2023- 21881 

भभुआ - 154567 - 102841 - 257408

भगवानपुर - 44807 -16526 -61333

चैनपुर - 83172 - 21789 - 104961 

चांद - 66825 - 24742-91567 

दुर्गावती - 72752 - 20049 -92801 

कुदरा - 88804 -34745 -123549

मोहनियां - 106943 -43063 -150006

नुआंव - 51002- 17169 - 68171

रामगढ़ - 79200 - 26276 -105476 रामपुर - 45270 - 15913 - 61183

chat bot
आपका साथी