मंत्री ने औरंगाबाद में गिनाई उप‍लब्धियां, बोले- बिहार में NH और SH का बड़े पैमाने पर हुआ निर्माण

मंत्री बोले- सड़कों और पुलों का बड़े पैमाने पर निर्माण सरकार की उपलब्धियों में से एक है। पिछले 15 सालों में सूबे में पुल और सड़कें बनी है। सड़क व यातायात की ऐसे व्यवस्था होनी चाहिए कि राज्य के किसी भी हिस्से से पांच घंटे में पटना पहुंच सके।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:24 AM (IST)
मंत्री ने औरंगाबाद में गिनाई उप‍लब्धियां, बोले- बिहार में NH और SH का बड़े पैमाने पर हुआ निर्माण
कार्यशाला का उद्घाटन करते मंत्री नितिन नवीन व अन्‍य। जागरण।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। देव के श्री सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय में तीन दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि पहले की अपेक्षा बिहार का बजट बढ़ा है। कहा कि बिहार में पर्याप्त मात्रा में एनएच एवं एसएच का निर्माण हुआ है और अभी कई महत्वपूर्ण बड़े सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

कहा कि सूबे में सड़कों और पुलों का बड़े पैमाने पर निर्माण सरकार की उपलब्धियों में से एक है। पिछले 15 सालों में सूबे में पुल और सड़कें बनी है। सड़क व यातायात की ऐसे व्यवस्था होनी चाहिए कि राज्य के किसी भी हिस्से से पांच घंटे में पटना पहुंच सके। पहले जो यहां के लोग बाहर पलायन करते थे वह सभी लोग पुन: बिहार की ओर लौट रहे हैं और उन्हें यहीं ही रोजगार मिल रहा है। दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुख्य वक्ता के रूप में मिथलेश तिवारी, अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। अध्यक्षता सिद्धनाथ मिश्रा ने की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर विचार की विद्यालयी संस्था है। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद सुशील कुमार सिंह रहे। इन्होंने पिछले सात वर्षों में अंत्योदयी पहल पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अध्यक्षता जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी की। सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में लगे हुए है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, अशोक सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, अनिल सिंह, पुरषोत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, राकेश सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला मंत्री आलोक सिंह, तीर्थ नारायण वैश्य, जिला कोषाध्यक्ष विशाल वैभव टैगोर, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह, •ालिा पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला से प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं प्रदेश के सह संयोजक शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी