महिला के साथ गंदा काम करने वाला 10 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा, सासाराम पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

सासाराम पुलिस ने महिला के साथ गंदा काम कर फरार चल रहे आरोपित को 10 माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 22 फरवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तब से आरोपित फरार ही चल रहा था।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:05 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:05 PM (IST)
महिला के साथ गंदा काम करने वाला 10 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा, सासाराम पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट
दस माह बाद पुलिस गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपित। सांकेतिक तस्वीर

सासाराम, जागरण संवाददाता। महिला के साथ गंदा काम करने के बाद पिछले दस माह से पुलिस को चकमा दे रहा है आरोपित आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार को महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि, आरोपित ने शहर की एक महिला के साथ इस साल ही फरवरी माह में गंदा काम किया था और फरार हो गया था। पीड़िता ने इस मामले में 22 फरवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें शहर के गौरक्षणी मोहल्ला निवासी विकास कुमार को करगहर रोड मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपित को सक्षम न्यायालय में उपस्थित करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

सासाराम, जागरण संवाददाता। जिले की पुलिस बदमाशों की नकेल कसने में जुटी है। लगातार छापेमारी कर अपराधियों को सलाखों की पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी सिलसिले में दरिगांव थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कादिरगंज से कट्टा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक कादिरगंज मोहल्ला निवासी सुनील बिंद बताया जाता है, जिसके पास से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कादिरगंज के पास घूम रहे सुनिल बिंद को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक का किसी व्यक्ति से पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसकी हत्या करने की नीयत से कादिरगंज स्थित बाजार में घूम रहा था। लेकिन युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। शक के आधार पर लोगों ने युवक को धर दबोचा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के बाद युवक के पास से कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी