Bihar Election News: नवादा में नौकरी पेशा वालों की पहली पसंद रहा महागठबंधन, नोटा को भी पोस्‍टल बैलेट वोट, जानिए कैसे

नवादा जिले में नौकरीपेशा वालों ने पोस्‍टल बैलेट से वोट दिया। इसमें सभी पांच विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्‍याशी को बढ़त मिली। राजद प्रत्‍याशी को वोट मिले। गौर करने की बात यह है कि पोस्‍टल वोट नोटा को भी पड़े।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 12:20 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 12:20 PM (IST)
Bihar Election News: नवादा में नौकरी पेशा वालों की पहली पसंद रहा महागठबंधन, नोटा को भी पोस्‍टल बैलेट वोट, जानिए कैसे
पोस्‍टल बैलेट से महागठबंधन को मिले सबसे ज्‍यादा वोट।

जेएनएन, नवादा। जिले में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में कुछ दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। बात पोस्टल बैलेट की करें तो जिले की सभी पांच सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियोें को सबसे अधिक पोस्‍टल बैलेट मिले। यू कहें कि नौकरी पेशा वालों की पहली पसंद इसबार महागठबंधन व इसके प्रत्याशी रहे।

जिले में सर्वाधिक पोस्टल बैलेट नवादा विधानसभा में पड़े थे।

नवादा विधानसभा में पड़े 1826 पोस्‍टल बैलेट- नवादा विधानसभा में वैध 1826 वोटों में राजद की विभा देवी को 817 मिले। जदयू के कौशल यादव को 373, निर्दलीय श्रवण कुमार को 342, आरपी साहू को 92, धीरेंद्र मुन्ना को 83 व लोजपा के शशिभूषण कुमार को 64 वोट मिले। शेष वोट अन्य प्रत्याशियों में बंटे। 

वारिसलीगंज विधानसभा में 1472  पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के सतीश कुमार को 588 और भाजपा की अरुणा देवी को 545 वोट मिले। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी आरती सिन्हा को 242 व रालोसपा के राजेंद्र प्रसाद को 43 वोट मिले।

रजौली विधानसभा में 1186 पोस्‍टल वोटों में राजद को 697 व भाजपा को 270 वोट मिले। भाजपा के बागी अर्जुन राम को 104 मत मिले।

गोविंदपुर विधानसभा की बात की जाए तो यहां 894 मतों में राजद के मो. कामरान को 538 व जदयू की पूर्णिमा यादव को 240 वोट मिले। लोजपा के रंजीत यादव को 65 और निर्दलीय आनंद प्रियदेव को 19 वोट मिले। हिसुआ में 1557 वोटों में कांग्रेस की नीतू को 903 और भाजपा के अनिल सिंह को 587 वोट मिले। शेष अन्य प्रत्याशियों को मिले।

पोस्‍टल वोट से भी नोटा-  ऐसा माना जाता है कि युवा वर्ग के मतदाता नाराजगी दर्ज कराने के लिए नोटा का बटन दबाते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति भी ऐसा करते हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम जो सामने आए हैं उसमें यह साफ दिखता है कि नौकरी पेशा वालों ने भी नोटा में वोट दिया है। आंकड़े में  नवादा विधानसभा में 17, हिसुआ में 16,गोविंदपुर में 7, वारिसलीगंज में 11 और रजौली में 12 पोस्‍टल वोट नोटा में पड़े थे।

chat bot
आपका साथी