लड़की को भूसा घर में बंद कर की छेड़खानी, शिकायत करने गए स्‍वजनों को भी पीटा, कैमूर की घटना

भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इसकी शिकायत करने पर आरोपितों ने पीड़ि‍ता के परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:24 AM (IST)
लड़की को भूसा घर में बंद कर की छेड़खानी, शिकायत करने गए स्‍वजनों को भी पीटा, कैमूर की घटना
छेड़खानी के आरोपितों ने की लड़की के स्‍वजनोंं की पिटाई। सांकेतिक तस्‍वीर

भभुआ, जागरण संवाददाता। भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इसकी शिकायत करने पर आरोपितों ने पीड़ि‍ता के परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।  इस  मामले में लड़की के पिता ने रूईया गांव निवासी सुनील बिंद, उपेंद्र बिंद, वीरू बिंद, ऋषि बिंद, मंटू बिंद व छेदन बिंद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

भूसा घर में बंद कर करने लगे छेड़खानी 

प्राथमिकी में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि  23 अक्टूबर की दोपहर उनकी पुत्री शौच के लिए घर के बाहर गई थी। इसी दौरान सुनील बिंद, उपेंद्र बिंद व मंटू बिंद ने उसे पकड़ कर भूसा घर में बंद कर दिया। वहां सुनील बिंद ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की के चिल्‍लाने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो सभी वहां से भाग गए। इसके बाद घर पहुंची लड़की ने जब आपबीती सुनाई तो घर के लोग सन्‍न रह गए। इसके बाद लड़की को लेकर मां व उसका भाई तथा चाचा व चाची जबा आरोपितों के घर इसकी शिकायत करने गए तो उनालोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। 

चोरी व छिनतई मामले में दो को पकड़ा 

कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग मामलों में ग्रामीणों ने चोरी व छिनैती करते दो युवकों को पकड़ कर सोमवार को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद कुदरा स्टेशन से बाजार की ओर जाने वाली गली से होकर रोहतास जिला के करगहर थाना के सज्जन डिहरा गांव की अनुराधा देवी गुजर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके गले से चेन छीनकर भागने लगा, जिसे पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित का नाम आकाश कुमार बताया गया है जो थाना क्षेत्र के कदई गांव के राजेंद्र राम का पुत्र बताया जाता है। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में रात को थाना क्षेत्र के सकरी गांव में सरकारी स्कूल के पास कृष्ण मुरारी पाठक के घर में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा गया, जिसका नाम अंकित उर्फ छोटू बताया गया है जो सकरी गांव के कामता यादव का पुत्र बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसको लेकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी