गया नगर निगम ने बजाया डंका, शहरवासियों से कहा-आपकी बदौलत ही बदलेगी शहर की तस्‍वीर

Gaya Nagar Nigam स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग लाने को लेकर नगर निगम प्रशासन इस बार काफी गंभीर है। शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्‍हें आसपास साफ-सुथरा रखने की अपील की जा रही है। सफाई की व्‍यवस्‍था भी दुरुस्‍त की गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:41 PM (IST)
गया नगर निगम ने बजाया डंका, शहरवासियों से कहा-आपकी बदौलत ही बदलेगी शहर की तस्‍वीर
शहरवासियों को जागरूक करने के लिए निकली रैली। जागरण

जागरण संवादाता, गया। Gaya Nagar Nigam स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम काफी गंभीर है। क्योंकि 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर देश में सबसे निचले पायदान पर रहा था। इस बार अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम हर स्‍तर पर प्रयास कर रहा है। चार महीने पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। इस क्रम में मंगलवार को साफ सफाई के प्रति स्लम क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। गया नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए डंका बजवाया।

अधिकारी और कर्मचारियों ने रैली निकाल कर कहा-साफ-सफाई बनाए रखें

शहर मे निकले दूसरे दिन निकली जागरूकता रैली में नगर आयुक्त सावन कुमार, सफाई पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी दिनकर प्रसाद, सफाई पर्यवेक्षक सत्येंद्र प्रसाद, सफाई निरीक्षक चंद्रमोहन उर्फ चिंटू सहित आदि मौजूद थे। वे स्‍वच्‍छता संबंधी बैनर-तख्तियां लेकर चल रहे थे। तख्तियों पर साफ सफाई संबंधित कई  स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान डंका बजाकर लोगों को सफाई का महत्‍व समझाया गया। जागरूकता रैली रेलवे स्टेशन स्थित स्टोर से निकलकर बैरागी स्थित मेयर वीरेंद्र कुमार के आवास पर पहुंचा। वहां मेयर ने रैली का स्वागत किया। उसके बाद रैली कलाली मोड मुरली हिल सलम क्षेत्र होते हुए गुरुद्वारा रोड पहुंची। वहां लोगों को स्वच्छता की पाठ पढ़ाई।

एक पखवारे तक चलेगा जागरूकता अभियान

अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता रैली एक पखवारे तक शहर में प्रत्येक दिन निकाली जाएगी। इस दौरान लोगों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्‍हें जागरूक किया जाएगा क्‍योंकि इसी महीने स्वच्छता सर्वे को लेकर टीम आने वाली है। अगर शहर में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई तो 2021 के स्वच्छता सर्वे में फिर शहर पिछड़ सकता है। इतना ही निगम डोर टू डोर कैंपेन भी चला रखा है।  टोली बनाकर निगम कर्मी गृहस्वामी से सीधे संपर्क कर अपने घर के आसपास सफाई रखने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही साथ सभी घरों पर एक स्टीकर लगाकर बताया जाता है कि सफाई की समस्या हो तो फोन करें। दिल्ली से आने वाले सर्वे टीम के पहले नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

chat bot
आपका साथी