गांव की नाली का विवाद पहुंचा नीतीश कुमार के जनता दरबार में, सासाराम की नीलम देवी ने सीएम को बताई सच्‍चाई

अधिकारियों की उदासीनता के कारण सासाराम के खैराभूधर पंचायत के करमैनी खुर्द का नाली विवाद का मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य नीलम देवी ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंच कर नाली गली निर्माण की सच्‍चाई बताई ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:38 PM (IST)
गांव की नाली का विवाद पहुंचा नीतीश कुमार के जनता दरबार में, सासाराम की नीलम देवी ने सीएम को बताई सच्‍चाई
सीएम नीतीश कुमार से जनता दरबार में शिकायत करतीं पूर्व वार्ड सदस्य नीलम देवी। फोटो सौजन्‍य: स्‍वयं

बिक्रमगंज (रोहतास), संवाद सहयोगी। स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रखंड क्षेत्र के खैराभूधर पंचायत के करमैनी खुर्द का नाली विवाद का मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य नीलम देवी ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंच कर मुख्यमंत्री के समक्ष करमैनी गांव के दक्षिण भाग में नाली का निर्माण कार्य रोक देने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं गांवों में नाली गली निर्माण की सच्चाई भी उजागर की है।

मुख्यमंत्री को बताया कि तीन वर्ष पूर्व शुरू किया गया नाला निर्माण कार्य को गांव के कुछ लोग जबरन रोक दिए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी बिक्रमगंज स्थल पर पहुंच कर विवाद के निपटारे के लिए गए, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं आया। वार्ड पार्षद ने मुख्यमंत्री से मामले के निपटारा कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ आलोक चंद्र रंजन ने बताया कि नाला का निर्माण कार्य लगभग हो गया है, सिर्फ 20 -30 फीट नाला का निर्माण कर उसे मुख्य नाली से जोड़ देना है जिससे नाली का पानी आहार तक पहुंच जाए। लेकिन गांव के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।

छात्रा से छेडख़ानी कर रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उधर, डेहरी आन-सोन में एसपी कोठी के पास एक छात्रा के साथ सोमवार को छेडख़ानी कर रहे बाइक सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौप दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस के अनुसार छात्रा एनीकट रोड से पैदल अपने घर जा रही थी।  तभी एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने व शोर मचाने पर स्थानीय लोगो ने उसे पकड़ लिया तथा इसकी सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर तत्काल नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया  कि  गिरफ्तार युवक तैयब अली दरिहट थाना के भुसहुला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर उसे  जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी