Lockdown in Nawada: लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजार में उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगा जाम

बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। 15 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध रहेंगे। इसकी खबर मिलते ही नवादा के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ के कारण जगह-जगह जाम लग गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 01:16 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 01:36 PM (IST)
Lockdown in Nawada: लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजार में उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगा जाम
नवादा में खरीदारी के लिए जुटे ग्राहक। जागरण

नवादा, जागरण संवाददाता। Lockdown in Bihar Again बिहार में कोरोनावायरस बेकाबू हो चुका है। इसको देखते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसकी खबर फैलते ही बाजार में बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी है। जरूरत के सामान लोग जुटाने लगे हैं। लोगों काे यह चिंता सता रही है कि कहीं दुकानें भी बंद हो गईं तो फिर क्‍या होगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। आवश्‍यक सेवाएं लोगों काे मिलती रहेगी। केवल उनके खुलने का समय घटा दिया गया है। 

नवादा शहर में भीड़ के कारण लगा जाम  

लॉकडाउन का एलान होते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। दुकानों में ग्राहकों की खचाखच भीड़ लगी है। ईद पर्व को देखते हुए लोग हर जरूरी सामान की खरीदारी में जुट गए हैं। कपड़ा, शृंगार की दुकान, जूता चप्पल की दुकान आदि में खरीदारी के लिए भीलोग पहुंचे हुए हैं। नगर के मेन रोड, विजय बाजार, पुरानी बाजार, अस्पताल रोड समेत तमाम प्रमुख बाजार में भीड़ लगी है। जाम की स्थिति यह है कि काफी देर तक लोग फंसे हुए हैं। जाम के चलते शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। ट्रैफिक जवान भी जाम के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Bihar Lockdown Guidelines: बिहार में लॉकडाउन दौरान केवल 4 घंटे खुलेंगी दुकानें, यहां लटकेंगे ताले

चार घंटे के लिए ही खुलेंगी दुकानें  

मालूम हो कि लॉकडाउन की अवधि में भी आवश्‍यक सेवाओं को छूट दी गई है। पेट्रोल पंप, एलपीजी के अलावा सब्‍जी, फल, मांस-मछली, दूध आदि की दुकानें सात से 11 बजे दिन तक खुली रहेगी। हालांकि स्‍कूल-कॉलेज कोचिंग संस्‍थान बंद रहेंगे। धार्मिक स्‍थल पूर्व की तरह ही बंद रहेंगे। हालांंकि रेस्‍टॉरेंट से होम डिलेवरी की सुविधा 12 घंटे उपलब्‍ध रहेगी। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक लोग रेस्‍टॉरेंट से खाने-पीने का सामान मंगवा सकेंगे।  

(खरीदारों की भीड़ के कारण जगह-जगह लगा जाम। जागरण )

chat bot
आपका साथी