दीपावली व छठ पर शहर दिखेगा स्वच्छ

गया। नगर निगम सभागार कक्ष में दूसरे दिन शनिवार को भी सशक्त स्थायी समिति की बैठक मेयर विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सु²ढ़ बनाने के लिए खाका तैयार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:32 PM (IST)
दीपावली व छठ पर शहर दिखेगा स्वच्छ
दीपावली व छठ पर शहर दिखेगा स्वच्छ

गया। नगर निगम सभागार कक्ष में दूसरे दिन शनिवार को भी सशक्त स्थायी समिति की बैठक मेयर विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सु²ढ़ बनाने के लिए खाका तैयार किया गया। दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए पूरे शहर में विशेष सफाई व्यवस्था पर निर्णय लिया गया। छठ घाटों पर पूर्व से भी बेहतर व्यवस्था के तहत अस्थाई पुलिया, कालीन, घाटों पर लाइट जनरेटर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक हजार बोरा चूना, पांच सौ बोरा ब्लिचिग एवं दस क्विटल फिटकरी खरीदने का निर्णय लिया गया।

डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार, समिति सदस्य मनोज कुमार, चुन्नू खान, संतोष कुमार, विनोद यादव, उषा देवी सहित अन्य ने कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा में हिस्सा लिया। डिप्टी मेयर ने कहा कि स्मार्ट शहर की तर्ज पर तैयारी हो रही है। सफाई में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अब कैप्सूल वाहन से होगी कचरे की ढुलाई

बैठक में सफाई व्यवस्था सु²ढ़ करने को लेकर कई निर्णय लिया गया। यह निर्णय हुआ कि वार्डों में अस्थायी कचरा रखने का प्वाइंट बनाया जाएगा। घरों से कचरा निकलकर प्वाइंट तक लाया जाएगा। इसके बाद कैप्सूल वाहन से कचरे की ढुलाई होगी। इससे प्रदूषण और बदबू से शहर के लोगों को निजात मिलेगी। शुरुआत में एक कैप्सूल वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा दो हजार ठेलाबीन और 500 वीसील (सिटी) भी खरीदने का निर्णय लिया गया। वहीं शौचालय की सफाई के लिए बड़ी साइज की मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। सभी वार्डो में होगी नियमित सफाई

नगर आयुक्त सावन कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था सु²ढ़ तभी होगा नियमित सफाई कर्मी काम करेंगे। जमादार बायोमीट्रिक सिस्टम से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी बनाएंगे। बायोमीट्रिक सिस्टम लागू करने हेतु 60 टैब खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्टोर में कर्मियों की हाजिरी के लिए दो एफएस मशीन खरीदने का भी निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी