भभुआ में नप छठ महापर्व को लेकर घाटों की करा रहा सफाई, आठ जगहों पर बनेगा छठ घाट, रोज हो रही सफाई

भभुआ में छठ महापर्व को लेकर नप ने तैयारी शुरू कर दी है। छठ महापर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।  जिसमें राजेंद्र सरोवर चमन लाल पोखरा ब्रह्मचारी पोखरा सुवरन नदी पुलिस लाइन कंचन नगर आदि शामिल हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:50 PM (IST)
भभुआ में नप छठ महापर्व को लेकर घाटों की करा रहा सफाई, आठ जगहों पर बनेगा छठ घाट, रोज हो रही सफाई
भभुआ जिले का राजेन्द्र सरोवर, इसकी भी होगी सफाई

 जासं, भभुआ: आगामी माह नवंबर में दीपावली व छठ महापर्व होगा। छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। जलाशयों पर छठ महापर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। नगर के विभिन्न जलस्त्रोतों के घाटों की सफाई के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा कार्य योजना बना ली गई है। 

भभुआ नगर में आठ जगहों पर छठ घाट बनाया जाएगा

इस संबंध में नगर परिषद के चेयरमैन जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी ने बताया कि भभुआ नगर में आठ जगहों पर छठ घाट बनाया जाएगा। जिसमें राजेंद्र सरोवर, चमन लाल पोखरा, ब्रह्मचारी पोखरा, सुवरन नदी, पुलिस लाइन, कंचन नगर आदि शामिल हैं। उक्त जलाशयों के घाटों की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद इन जलाशयों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी। छठ घाटों की मरम्मत कराने के बाद अन्य व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा।

प्रत्येक छठ घाट पर लाईटिंग के अलावा टेंट भी लगेगा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक छठ घाट पर लाईटिंग के अलावा टेंट भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन छठ घाटों की सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई कर्मी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन सफाई कार्य की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। छठ महापर्व से पहले सभी छठ घाट पर सभी तरह की व्यवस्था को पूर्ण कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी