नए सिविल सर्जन के समक्ष जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगी चुनौती

गया जिले में नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. कमल किशोर राय ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह बक्सर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST)
नए सिविल सर्जन के समक्ष जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगी चुनौती
नए सिविल सर्जन के समक्ष जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगी चुनौती

गया : जिले में नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. कमल किशोर राय ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह बक्सर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर थे। गया में सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ. शिवनारायण सिंह ने नए सिविल सर्जन को पदभार सौंप दिया। सीएस की कुर्सी संभालने के बाद डॉ. कमल किशोर राय ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना से जुड़े सभी तरह के मामलों पर तत्परता से काम किया जाएगा। जिले भर में ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच हो इस पर उनका जोर रहेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे सभी तरह के कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाया जाएगा। समय पर सभी कार्यक्रमों की पोर्टल पर इंट्री हो इसे वह सुनिश्चित कराएंगे। नए सिविल सर्जन ने दो टूक कहा कि वह काम करने वालों को पसंद करते हैं। वह खुद काम करने में यकीन रखते हैं। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो या मरीजों के हित में कोई भी बात में यदि शिथिलता पाई जाएगी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीआईओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी, जिला वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. अवधेश शरण पांडेय, सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी