कैमूर के जंगलो में अंधेरे में चल रहा था तेंदुपत्ता के तस्करी का खेल, व‍न विभाग ने की कार्रवाई

कैमूर के जंगलों में रात के अंधेरे में तस्करी का खेल चलता है। तस्कर पहाड़ी क्षेत्रों से कई दुर्लभ चीजों की तस्करी करते हैं। वन विभाग की गश्ती टीम ने तेल्हाड़ के पास से तेंदुपत्ता लदा पिकअप जब्त किया है। गश्ती टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़ भागा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:20 AM (IST)
कैमूर के जंगलो में अंधेरे में चल रहा था तेंदुपत्ता के तस्करी का खेल, व‍न विभाग ने की कार्रवाई
वन विभाग ने पकड़ा तस्‍करी कर ले जाया जा रहा तेंदुपत्‍ता से लदा वाहन, जागरण फोटो।

भगवानपुर/भभुआ, जागरण टीम। वन विभाग की गश्ती टीम ने बीती रात करीब दो बजे के आसपास एक पिकअप वैन को केंदुपत्ता लदे हुए जब्त किया। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग का गश्ती दल भभुआ रेंज क्षेत्र के अधौरा प्रखंड में रात दो बजे गश्त कर रहा था। उसी वक्त तेल्हाड़ की ओर से एक पिकअप को आते देखा गया। वन  विभाग की गश्ती दल को देखते ही पिकअप चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। संदेह होने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप की जांच की, तो उसमें करीब 15 झाल (केंदुपत्ता बोरा में भरा हुआ) पाया गया। मामले में वन विभाग ने सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से पत्ता तोड़ने तथा सेंचुरी क्षेत्र में घुसने को लेकर पिकअप को जब्त कर लिया है।

रात के अंधेरे में जंगल होता है अवैध धंधा का खेल

वनपाल मंटू पासवान के नेतृत्व में गश्ती दल ने पिकअप को जब्त किया।  वनपाल ने बताया कि कार्यालय खुलने के बाद आगे की कागजी कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सूत्रों की माने तो पिकअप नौगढ़ गांव के आसपास का बताया जाता है।  बता दें कि रात के अंधेरे में तेंदुपत्ता के माफिया तथा पत्थर माफिया धंधा के लिए जंगल में उतरते हैं। रात के अंधेरे में ही तस्करी का खेल चलता है। अंधेरे का फायदा उठाकर ही तस्कर पहाड़ी क्षेत्रों से कई दुर्लभ चीजों की तस्करी करते हैं। इससे पहले पुलिस के कार्रवाई में तेंदुए का छाल, साहिल का कांटा, पेंगुइन का स्केल, जंगली सुअर का दांत सहित कई चीजें बरामद कर चुकी है। अभी भी कैमूर जिले के जंगलों में विभिन्‍न अवैध धंधों के माफिया सक्रिय हैं। माफियाओं की सक्रियता से वन्य जीव जंतुओं पर भी खतरा बना रहता है तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने कार्रवाई कर वन्य जीव जंतुओं के तस्करों को गिरफ्तार किया था ।

chat bot
आपका साथी