बेटी के सामने कपड़ा व्‍यवसायी के सीने में गोली मारकर हत्‍या, गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र की घटना

शेरघाटी थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ला सोनार टोली के समीप शनिवार की शाम लगभग आठ बजे मुख्य मार्ग में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में लगी थी। मृतक की पहचान मो तैयब के रूप में की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:39 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:49 AM (IST)
बेटी के सामने कपड़ा व्‍यवसायी के सीने में गोली मारकर हत्‍या, गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र की घटना
हत्‍या की घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। जागरण

शेरघाटी (गया), संवाद सूत्र। शेरघाटी थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ला सोनार टोली के समीप शनिवार की शाम लगभग आठ बजे मुख्य मार्ग में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में लगी थी। मृतक की पहचान मो तैयब (45) के रूप में की गई। मो तैयब काजी मोहल्ले का रहने वाला था।वह गया स्थित डेल्हा मुहल्ला का मूल निवासी था। काजी मोहल्‍ले में किराए के मकान में रहता था। घटना से सनसनी फैल गई है। स्‍वजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया है। 

पुत्री के साथ लौट रहा था शादी समारोह से 

नीय लोगों ने बताया कि मो तैयब अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ बगल के शादी समारोह से लौट रहा था। इसी बीच उसे गोली मारी गई। गोली बहुत नजदीक से मारी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। मृतक की पुत्री ने घर जाकर बताया कि अब्बा के साथ छीन झपट करने के बाद गोली मारी गई है। इसकी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्वजनों के शोरगुल के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ तैयब को घटनास्थल से उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी ले जाया गया। चिकित्सक डा. साकेत कुमार ने बताया कि वाहन में ही देखने से स्पष्ट हो गया की गोली के घटना के शिकार व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसलिए उसका पंजीकरण तक नहीं किया गया है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गोली से घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इधर स्वजनों ने बताया कि मृतक स्थानीय सुमाली मोहल्ला स्थित रूबी सिंगार स्टोर में स्टाफ के रूप में काम करता था। इसके अलावा कपड़े के कारोबार में पार्टनरशिप में व्‍यवसाय करता था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी