एक पिता के दस लड़के तो विधवा के भी पति का नाम मतदाता सूची में मिला, भभुआ की है घटना

2022 में भभुआ नगर के 25 वार्ड में चुनाव के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होता है। लेकिन चुनाव से ठीक पूर्व ही मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आने लगा है। लोगों ने एसडीएम को आवेदन देकर मतदाता सूची सुधरवाने की मांग की है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 10:33 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:24 AM (IST)
एक  पिता के दस लड़के तो विधवा के भी पति का नाम मतदाता सूची में मिला, भभुआ की है घटना
नए मतदाता सूची के प्रकाशन में बाहरी लोगों का मिला नाम, भभुआ नगर परिषद की सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ , संवाद सहयाेगी। 2022 में नगर के वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है। भभुआ नगर के 25 वार्ड में चुनाव के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होता है। लेकिन चुनाव से ठीक पूर्व ही मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आने लगा है। जबकि नवंबर माह में फिर से नाम जोडऩे व नाम संशोधन होने का कार्य शुरू हुआ है।

एक व्‍यक्ति के दस लड़के का नाम जोड़ा

मामले को लेकर पूर्व पार्षद समेत अन्य लोगों ने भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के मुताबिक भभुआ वार्ड 20 की मतदाता सूची में एक ही पिता के दस -दस लड़कों का नाम गलत तरीके से जोड़ दिया गया है। एक ही व्यक्ति विधवा का पति भी है किसी का बेटा तथा किसी का वर्तमान में पति भी है। ऐसे कई मामले सूची में देखने को मिले हैं। अनाधिकृत व्यक्ति के नाम मतदाता सूची में अंकित होने के बाद भ्रम फैला हुआ है। जबकि करीब 60 मतदाताओं के नाम ऐसे हैं जो ना तो वार्ड में रहते हैं और ना ही वो किराये के मकान में हैं। जबकि इन मतदाताओं का नाम ना तो विधानसभा के चुनाव में था और ना ही लोकसभा के चुनाव में। इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की गई है।

सूची में मिले 170  फर्जी मतदाता

बता दें कि इसी प्रकार का मामला भभुआ नगर के वार्ड सात में आया था। जहां करीब 170 के आसपास फर्जी मतदाता सूची में चिह्नित किए गए थे। उस मामले में तत्कालीन एसडीएम जन्मेजय शुक्ला ने जांच करा कर सूची से नाम हटाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुशंसा की थी। वहीं दूसरी ओर नवंबर माह के शुरू से ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम भी शुरू है।

chat bot
आपका साथी