अपना गांव का हाल बताइए युगल भैया, कितना मिला है वोट

गया। विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान समाप्त होने के बाद औरंगाबाद जिले के प्रत्याशी गया। विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान समाप्त होने के बाद औरंगाबाद जिले के प्रत्याशी हार जीत का आकलन करने में दूसरे दिन भी मशगूल रहे। कौन से मतदान केंद्र पर कितना वोट मिला है। इसकी जानकारी अपने समर्थकों से ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:02 AM (IST)
अपना गांव का हाल बताइए युगल भैया, कितना मिला है वोट
अपना गांव का हाल बताइए युगल भैया, कितना मिला है वोट

गया। विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान समाप्त होने के बाद औरंगाबाद जिले के प्रत्याशी हार जीत का आकलन करने में दूसरे दिन भी मशगूल रहे। कौन से मतदान केंद्र पर कितना वोट मिला है। इसकी जानकारी अपने समर्थकों से ले रहे हैं। रफीगंज के जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह अपने ससुराल सदर प्रखंड के कर्मा गांव में शुक्रवार को अपने समर्थकों से वोट का आकलन की समीक्षा करते रहे। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह भी वोटों के जोड़-घटाव में लगे रहे। समीक्षा के दौरान पास बैठे कमात गांव निवासी भाजपा नेता युगल किशोर सिंह से विधायक ने कहा कि बताईए युगल भैया आपके गांव का क्या हाल है। युगल ने बताया कि मेरे गांव में क्या हाल होगा यह आप भी जान रहे हैं। गांव के मतदान केंद्र पर 520 वोट पोल हुआ है पर अधिकांश वोट गांव के ही चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद सिंह की है। आकलन कर बताया कि करीब 100 से 125 वोट आपको मिला है। विधायक एवं युगल किशोर सिंह के बीच वोट पर काफी देर तक बात हुई। फिर विधायक और बगल में बैठे वार गांव निवासी अरुण सिंह के बीच वोट को लेकर चर्चा शुरू हुई। अरुण ने कहा कि वार में हमलोगों के अलावा राजद को भी वोट मिला है। सामने बैठै शिवगंज में छड़ व सीमेंट की दुकान चलाने वाले सुधीर सिंह से विधायक ने पूछा की आप बताई भइया मुझे कितना वोट मिला होगा। सुधीर ने कहा कि आपको हर बूथ पर वोट मिला है। विधायक ने अन्य समर्थकों से वोट का आकलन करने के बाद के कहा कि बाजार वाले मतदान केंद्रों पर हमें अच्छा वोट मिला है। महिलाएं तीर छाप में खूब वोटिग की हैं। जनता का जो निर्णय होगा वह स्वीकार होगा। कहा कि मत का अधिक तो नहीं होगा पर चुनाव हम जीतेंगे। एनडीए का मास वोटर साइलेंट होकर अपना मतदान किए हैं।

chat bot
आपका साथी