बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए ई कंटेंट की ट्रेनिंग ले रहे गुरुजी, पहले पढ़ेंगे, फिर बताएंगे बच्‍चों को

प्रखंड आदर्श संकुल संसाधन केंद्र का प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कंटेंट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:25 AM (IST)
बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए ई कंटेंट की ट्रेनिंग ले रहे गुरुजी, पहले पढ़ेंगे, फिर बताएंगे बच्‍चों को
टिकारी में ई कंटेंट की ट्रेनिंग लेते शिक्षक। जागरण।

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। प्रखंड आदर्श संकुल संसाधन केंद्र का प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा में  एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कंटेंट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा ई कन्टेंट भी प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में आनंद की अनुभूति हुई। साथ ही एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण का भी ज्ञान प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य विद्यालय खैरा के अलावा आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी, मध्य विद्यालय जलालपुर, मध्य विद्यालय महमदपुर और प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।

इस प्रशिक्षण में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षा समिति के सदस्यों ने आपस में अपने अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा किया। आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि सक्रिय शिक्षा समिति के फलस्वरुप ही किसी भी विद्यालय का समुन्नत विकास होता है जिससे न सिर्फ विद्यालय को लाभ होता है वरन पूरे पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी लाभान्वित होते हैं।

आयोजित प्रशिक्षण मध्य विद्यालय जलालपुर के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, मध्य विद्यालय माधोपुर के प्रधानाध्यापक उमाशंकर प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी के अलावा मध्य विद्यालय खैरा के शिक्षा समिति के अध्यक्ष बिंदी राय सचिव बबीता देवी एवं अन्य सदस्य गण भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण का संचालन संकुल समन्वयक बलेंद्र कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी