राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को टिकारी डाक बंगला में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 01:48 AM (IST)
राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित
राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को टिकारी डाक बंगला में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी द्वारा संगठनात्मक चुनाव में आरक्षण प्रणाली लागू होने से उत्पन्न दुविधा व चुनाव के लिए जरूरी सक्रिय सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण चुनाव कार्य को स्थगित कर दिया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र यादव एवं सहायक पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि टिकारी प्रखंड में विधानसभा के 205 बूथ हैं। इनमें मात्र 74 सक्रिय सदस्यों में से 30.35 सदस्य ही उपस्थित हो सके थे।

इस अवसर पर लखन भगत, राजदेव चंद्रवंशी, अलखदेव सिंह, विनोद शर्मा, बंटी यादव, राजेश शर्मा, अवधेश यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी