संशय: हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना में उलझी आशा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही पुलिस

जहां आशा देवी की मौत को दुर्घटना में पइन में डूबने से लोग मान रहे थे। वहीं गुरुवार की सुबह परिस्थितियां बदलती नजर आ रही है। हालांकि फतेहपुर पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज करने की बात कह रही है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:45 AM (IST)
संशय: हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना में उलझी आशा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही पुलिस
पईन में मिली महिला की लाश पर जांच जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहदबिगहा में एक महिला की  मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई या दुर्घटना में मौत हुई, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बुधवार को मोदन बिगहा के करहारा पइन से बरामद 36 साल के आशा देवी  की शव को लेकर संशय की स्थित बन गयी हैं।

जहां आशा देवी की मौत को दुर्घटना में पइन में डूबने से लोग मान रहे थे। वहीं गुरुवार की सुबह परिस्थितियां बदलती नजर आ रही है। हालांकि फतेहपुर पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज करने की बात कह रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतज़ार के बाद ही मामले की खुलास होने की  बात कह रही है।

मोदन बिगहा निवासी चंद्र देव यादव की पत्नी आशा देवी घर से तीन दिनों से गायब थी। पर स्वजनों ने घटना को लेकर ना तो शव मिलने के पहले फतेहपुर थाना को सूचना दिया और ना ही महिला की खोजबीन किया। बुधवार की शाम जब आशा का शव करहर पइन के उपर आया तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना फतेहपुर पुलिस को दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया तो शव काफी बुरी अवस्था में था।

थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि आशा की मौत तीन दिन पहले हो चुकी हैं। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य के सामने नहीं आने के बाद मामला पर संशय बन रहा है। 

आशा देवी के शव को फतेहपुर पुलिस ने गुरूवार को मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेज कर चौकीदार के सहारे  पोस्टमार्टम कराया। पर शव को लेने के लिए ससुराल पक्ष के कोई सदस्य नहीं पहुंचा। वहीं दोपहर में आशा के भाई के मौके पर पहुचने पर शव को  पुलिस ने उसे सौप दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युडी केस दर्ज कर हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगा।

chat bot
आपका साथी