परिवार के बिखराव को रोकना वर्तमान दौर की चुनौती : कर्नल

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:28 PM (IST)
परिवार के बिखराव को रोकना  
वर्तमान दौर की चुनौती : कर्नल
परिवार के बिखराव को रोकना वर्तमान दौर की चुनौती : कर्नल

गया । अफ सर प्रशिक्षण अकादमी में स्थित मिलिट्री हॉस्पीटल में शुक्रवार को कमाडिंग ऑफि सर कर्नल आरएम जोशी का स्वागत व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मिलिट्री हॉस्पीटल के कमाडिंग ऑफि सर आरके जोशी एवं उनकी पत्‍‌नी कर्नल सरोज बाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार मनीष कुमार ओझा ने किया। नए कमाडिंग ऑफिसर कर्नल जोशी ने कहा कि हमारी सनातन पुरातन संस्कृति, उत्तम संस्कृति थी। पारिवारिक ताने-बाने का ऐसा सुंदर उदाहरण था, जिसका कोई जोड़-तोड़ संसार में देखने को नहीं मिलता था। आज की परिस्थितियों में पारिवारिक प्रबंधन बहुत ही आवश्यक है। आज हम अपने संस्कृति से भटक गए हैं। इसे रोकना वर्तमान दौर की चुनौती है। कार्यक्रम के बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस दास, लेफ्टिनेंट कर्नल परविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल घोष, मेजर शिव शकर दुबे, मेजर उमाशकर, मनीष ओझा, धर्मपाल, नागराजन, ददन शाह, मोहन सिंह सहित मिलिट्री हॉस्पिटल यूनिट के अधिकारी, जवान, सिविल कर्मचारी एवं सभी के परिवार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी