पेनाल्टी किक से धरहरा की टीम विजयी

संवाद सूत्र फतेहपुर - प्रखंड के चरोखरी खेल मैदान पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:56 PM (IST)
पेनाल्टी किक से धरहरा की टीम विजयी
पेनाल्टी किक से धरहरा की टीम विजयी

संवाद सूत्र, फतेहपुर :- प्रखंड के चरोखरी खेल मैदान पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपप्रमुख अरुण दादपुरी ने फीता काटकर किया। उपप्रमुख ने मैच खेल रहे दोनों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नवादा जिले के अदिया रूपाय एवं धरहारा के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। तय समय तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच का फैसला पेनाल्टी किक से किया गया। इसमें धरहरा की टीम एक गोल से विजयी रही। रेफरी की भूमिका नन्हू बाबा ने निभाई। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष बिंदी यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामबिलास यादव, अडवाणी सर, संतोष आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी