गया से आनंद विहार के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

जागरण संवाददाता, गया : पर्व समाप्त होने के बाद परदेस लौटने को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:00 AM (IST)
गया से आनंद विहार के लिए
आज चलेगी विशेष ट्रेन
गया से आनंद विहार के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

जागरण संवाददाता, गया : पर्व समाप्त होने के बाद परदेस लौटने को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गया जंक्शन से विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों से नई दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। रविवार को 04043 गया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन से 23:20 बजे चल कर अगले दिन 17:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, 04044 आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से 00:10 बजे चलकर 20:20 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। गया से आनंद विहार जाने के लिए इस ट्रेन में 279 बर्थ आरक्षण के लिए उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी