अनुग्रह कन्या उमवि में भी स्मार्ट क्लास शुरु

अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 09:05 PM (IST)
अनुग्रह कन्या उमवि में भी स्मार्ट क्लास शुरु
अनुग्रह कन्या उमवि में भी स्मार्ट क्लास शुरु

जागरण संवाददाता, गया : अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. मुस्तफा हुसैन मंसुरी, विशिष्ट अतिथि में माध्यमिक शिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनी अंबष्ठा, सर्वशिक्षा अभियान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असगर आलम खां,कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश प्रसाद एवं अरविंद कुमार वर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामसुंदर प्रसाद सिंह ने की। मंच का संचालन डॉ. मनोज कुमार निराला ने किया धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र कुमार ने किया। सर्वप्रथम संगीत शिक्षक मनीष कुमार पाठक एवं छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत की गई। साथ में संगीत शिक्षक ने गजल की प्रस्तुति की गई।

स्मार्ट क्लास का उद्घाटन विधान पार्षद एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से रिमोट दबाकर किया। रिमोट दबते ही पर्दे पर सरस्वती वंदना शुरू हुई तथा कक्षा 9 वीं की भौतिक विषय का मोशन चेप्टर प्रारंभ हुई। उक्त कार्य से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब यहां की लड़कियां भी प्राइवेट स्कूल की तरह स्मार्ट क्लास में पढ़ेगी।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण ही होती है। छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा को शांत करना ही वास्तविक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. मुस्तफा हुसैन मंसुरी ने कहा कि स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शिक्षकों से और बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। सर्व शिक्षा अभियान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुनम कुमारी, अर्चना सिन्हा, दिवाकर प्रसाद, कमलेश्वर सिंह, रामजनम प्रसाद, संजय कुमार,मुकेश कुमार, राकेश रौशन, ताज आलम, मो. जहांगीर रामप्रीत प्रसाद, धर्मेद्र कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, कमर आलम, राजेश कुमार रोहित राजा, इंद्रजीत कुमार रश्मि, प्रिति, मधु, निधि, विद्या, प्रगति किरण, सुनीता, सुचित्रा आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी