हथियार लहराने वाले छह युवकों पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, मानपुर : उद्योग नगरी एवं आसपास के मोहल्लों में हथियार लहराकर रंगदारी वसूलने वा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 03:04 AM (IST)
हथियार लहराने वाले छह युवकों पर प्राथमिकी
हथियार लहराने वाले छह युवकों पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, मानपुर : उद्योग नगरी एवं आसपास के मोहल्लों में हथियार लहराकर रंगदारी वसूलने वालों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह युवकों पर बुनियादगंज थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। वजीरगंज डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि हथियार लहराने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। वे शिवचरण लेन और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू है। वे सभी हथियार लहराते हुए मानपुर में घूमते रहते हैं। व्यवसायियों का भयादोहन कर रंगदारी की मांग करते हैं।

chat bot
आपका साथी