गया के मानपुर खादी ग्रामोद्योग में बन रहीं रेशम की साडि़यां, आप जानते हैं क्‍या है इनकी खूबियां

गया के मानपुर में खादी ग्रामोद्योग समिति में रेशम की साडि़यां तैयार की जा रही हैं। तीन से सात हजार तक की कीमत वाली ये साड़ी महिलाअों को काफी पंसद आ रही हैं। मांग के अनुरूप इनका उत्‍पादन किया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:56 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:31 AM (IST)
गया के मानपुर खादी ग्रामोद्योग में बन रहीं रेशम की साडि़यां, आप जानते हैं क्‍या है इनकी खूबियां
खादी ग्रामोद्योग केंद्र में पहुंचे खरीदार। जागरण

जेएनएन, गया। सिल्‍क की साडि़यां देखते ही महिलाओं की आंखें उनपर ठहर जाती हैं। शादियों में तो सिल्‍क साड़ी ही महिलाओं की प्राथमिकता होती हैं। इस वजह से लगन के मौसम में सिल्‍क की साडि़यां की डिमांड बढ़ जाती है। तो शादी-विवाह के इस मौसम में आपके लिए ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति बुनियादगंज मानपुर में रेशमी साड़ी तैयार की जाने लगी है। बड़े पैमाने पर इनका निर्माण कराया जा रहा है। गया शहर स्थित खादी भंडार केंद्र और मानपुर में रेशमी साड़ी उपलब्ध हैं।

ऐसे तैयार होती हैं रेशम की साडि़यां

रेशम के कीडे़ से तैयार पुनी को चरखा पर लाया जाता है। सूत की कताई कर गोला तैयार किया जाता है। गोले की रंगाई विभिन्न रंगों में की जाती है। इसके बाद उक्त गोले से करघा पर बुनाई की जाती है। हाथ से ये साड़ी बनाई जाती हैं। कई डिजाइन में साडि़यां तैयार की जाती हैं। कुशल कारीगर इनपर नक्‍काशी करते हैं। इन्‍हीं  पर साडि़याें की कीमत निर्भर करती है।

सात हजार तक की हैं रेशम की साडि़यां

खादी ग्रामोद्योग केंद्र में तीन हजार से लेकर सात हजार तक की रेशमी साडि़यां हैं। इन्‍हें गया एवं मानपुर भंडार केंद्र पर बिक्री के लिए रखा गया है। यहां महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी हैं। उन्‍हें यहां की साडि़यां खूब पसंद भी आ रही है।

पहनने में आरामदेह 

महिलाओं का कहना है कि ये साड़ी देखने में तो सुंदर हैं हीं, इन्‍हें पहनना भी आरामदेह होता है।इस कारण जो एक बार यहां की रेशमी साड़ी इस्तेमाल कर लेती हैं वे बार-बार यहां से खरीदती हैं। खादी ग्रामोद्योग बुनियादगंज मानपुर के मंत्री सुनील कुमार कहते हैं कि रेशमी साड़ी हाथ से तैयार की जाती हैं। इस कारण ये काफी बेहतरीन होती हैं। महिलाएं इसे काफी पसंद करती हैं। लगन में इसकी काफी मांग है। ग्राहकों की मांग की पूर्ति के लिए खादी ग्रामोद्योग में रेशमी साड़ी तैयार की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी