औरंगाबाद में दुकानदार को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, पंचायत चुनाव के विवाद का मामला

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की सिंदुआर पंचायत के अंगराही गांव में मंगलवार सुबह अपराधियों ने व्यवसाई पिंटू साव को गोली मार दी। व्यवसायी की गर्दन के पास गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी है। स्‍वजन पटना ले गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:43 AM (IST)
औरंगाबाद में दुकानदार को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, पंचायत चुनाव के विवाद का मामला
औरंगाबाद के दाउदनगर में व्‍यवसायी को मारी गोली। सांकेतिक तस्‍वीर

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की सिंदुआर पंचायत के अंगराही गांव में मंगलवार सुबह अपराधियों ने व्यवसाई पिंटू साव को गोली मार दी। व्यवसायी की गर्दन के पास गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी है। गंभीर हालत में पिंटू साव को इलाज के लिए स्‍वजन पटना ले गए हैं। पुरानी रंजिश एवं पंचायत चुनाव के विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एसपी ने कहा-गोली मारने वाले की हो रही पहचान 

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि व्यवसायी पिंटू साव को गोली मारी गई है। घायल पिंटू अंगराही गांव निवासी कैलाश साव का पुत्र है। एसपी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है। दाउदनगर थानाध्यक्ष को पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर भेजा गया है। जो लोग दोषी होंगे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर चल रहा था विवाद 

बताया जाता है कि गांव में तीन दिन पहले पंचायत चुनाव हुआ था। उसको लेकर ही गांव के एक युवक से विवाद हुआ था। आज सुबह दुकान खाेलने के बाद पिंटू साव बैठे थे। इतने में एक युवक आया और नजदीक आकर गोली चला दी। गोली पिंटू की गर्दन के पास लगी। वे वहीं पर गिर पड़े। इस बीच युवक फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े। इसके बाद स्‍वजनों को सूचना दी गई। खून से लथपथ पिंटू को स्‍वजन लेकर चले गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि किसने गोली मारी यह सभी जानते हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ कहने  से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जख्‍मी युवक की स्थिति में सुधार होने पर बयान लिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी