शाहनवाज हुसैन ने कह दी बड़ी बात, कहा- विपक्षी नेता व कुछ फिल्‍मकार उद्योगपतियों को बिहार के खिलाफ भड़काते हैं

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कोरोना काल में भी राज्‍य में उद्योग लगाने को 35 हजार करोड़ का प्रस्ताव आया। यहां विपक्ष के नेता और कुछ फिल्‍मकार उद्योगपतियों को बिहार में आने के खिलाफ भड़काते हैं। लेकिन हम बिहार में उद्योग लगाकर दिखा देंगे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:53 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:21 PM (IST)
शाहनवाज हुसैन ने कह दी बड़ी बात, कहा- विपक्षी नेता व कुछ फिल्‍मकार उद्योगपतियों को बिहार के खिलाफ भड़काते हैं
बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन की तस्‍वीर।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन औरंगाबाद में बड़ी बात कह दी है। उन्‍होंने कहा है कि राज्य के ही विपक्षी दल के लोग उद्योगपतियों को भड़काते हैं, कुछ फिल्मकार डर पैदा करते हैं। पर हम उस डर को भगाकर उद्योग लगवाने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग लगाने का माहौल बना है। देश के  कई बड़े उद्योगपतियों को बिहार में उद्योग लगाने को ले आमंत्रित किया गया है। कहा कि राज्य में औद्योगीकरण कठिन है पर नामुकिन नहीं है। हम यहां उद्योग लगाकर दिखा देंगे।

बिहार में उद्योग लगाने को आया 35 हजार करोड़ का प्रस्ताव

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि राज्‍य में उद्योग लगाने के लिए देश के कई राज्यों के उद्योगपतियों के द्वारा 35 हजार करोड़ का प्रस्ताव आया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह प्रस्ताव कोरोना के काल में आया है। कहा कि राज्य में इथेनाल का उद्योग को बढ़ावा दिया गया है और इसके लिए इथेनाल व आक्सीजन पालिसी लाई गई है। इथेनाल के अलावा नई टेक्सटाइल व आइटी पालिसी भी लाई जा रही है। इथेनाल पालिसी बनाने  वाला बिहार पहला राज्य है। इस उद्योग पर 30 हजार करोड़ खर्च की जाएगी।

उद्योगपतियों के लिए नियमों को बनाया लचीला

इथेनाल का उद्योग लगने से राज्य में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसानों को फायदा होगा।  कहा कि राज्य में राइस मिल लगाने की भी काफी संभावना है।  राज्य के बियाडा की जमीन का दर काफी होने और अन्य राज्यों से बिजली महंगी होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों के लिए कई नियमों को आसान और लचीला बनाया जा रहा है।

पार्टी नेताओं ने मंत्री का किया स्वागत

औरंगाबाद पहुंचे मंत्री का पार्टी नेता गोपाल शरण सिंह ने स्वागत किया। इनके आवास पर मंत्री को जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, पार्टी नेता मुकेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, युवा मोर्चा

के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, जिला प्रवक्ता मितेंद्र कुमार सिंह, नबीनगर के उप प्रमुख अमित कुमार उर्फ पिंटू सिंह समेत अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी