शाहाबाद डीआइजी ने की एसपी के साथ बैठक, शराबबंदी को सख्‍ती से लागू कराने पर दिया गया जोर

शाहाबाद रेंज के तीन जिलों एसपी के साथ डीआइजी पी कन्नन ने सोमवार देर शाम बैठक कर आपराधिक घटनाओं शराबबंदी व अन्य कांडों से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिसकर्मियों के लंबित मामलों की संपुष्टि भी की गई।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:43 PM (IST)
शाहाबाद डीआइजी ने की एसपी के साथ बैठक, शराबबंदी को सख्‍ती से लागू कराने पर दिया गया जोर
जिलों के एसपी के साथ शाहाबाद डीआइजी ने की बैठक। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन (सासाराम)। शाहाबाद रेंज के तीन  जिलों एसपी के साथ डीआइजी पी कन्नन ने सोमवार देर शाम बैठक कर आपराधिक घटनाओं, शराबबंदी व अन्य कांडों से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिसकर्मियों के लंबित मामलों की संपुष्टि भी की गई।

शाहाबाद पुलिस क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पी कन्नन ने रोहतास, भोजपुर और बक्सर जिले में घटित अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर प्रभावकारी उपाय की भी जानकारी ली। उन्होंने गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने दो हजार लीटर से अधिक शराब बरामदगी के मामले में कारवाई की समीक्षा की।

इस मामले में अभियुक्तों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। शराब विनिस्टिकरण की भी जानकारी ली व उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही रामनवमी व अन्य पर्व त्योहार को ले की गई तैयारी पर जानकारी ली और शान्तिपूर्ण त्योहार सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो अतिरिक्त बल की मांग कर सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के एसीपी व सेवा सम्पुष्टि के लंबित मामलों को निष्पादित किया गया। बैठक में रोहतास के एसपी आशीष भारती, बक्सर नीरज कुमार व भोजपुर राकेश कुमार दुबे व कैमूर के सार्जेंट मेजर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी