पीएम को बधाई संदेश भेजने के लिए पोस्ट कार्ड अभियान की हुई शुरुआत

सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत सांसद सुशील कुमार सिंह रविवार को अपने आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना संदेश पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजने हेतु अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:44 PM (IST)
पीएम को बधाई संदेश भेजने के लिए पोस्ट कार्ड अभियान की हुई शुरुआत
पीएम को बधाई संदेश भेजने के लिए पोस्ट कार्ड अभियान की हुई शुरुआत

गया : सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत सांसद सुशील कुमार सिंह रविवार को अपने आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना संदेश पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजने हेतु अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कोई भी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपना बधाई एवं शुभकामना संदेश भेज सकते है। यह अभियान आगामी सात अक्टूबर तक चलेगा। पूरे जिले से आम जनता के द्वारा एक लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री कार्यालय का पता सात लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली 110021 है। मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो तेज रफ्तार के साथ विकास कार्य हो रहा है वह काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व आमजनों से अपील की है कि पीएम को बधाई एवं अभिनंदन का पोस्टकार्ड भेजकर सेवा और समर्पण अभियान के संकल्प को मजबूत करें। खासकर पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल होकर लोगों को ्रप्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद छोटू चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, गुरुआ मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन, रुचि देवी, कुमारी पूजा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंचायती राज राकेश देवता, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हुमायूं अंसारी, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक पांडेय, प्रकाश कुमार, अविनाश कुमार, योगेन्द्र चौधरी, सुनील निषाद, पवन कुमार, नितिन पाल, किरण देवी सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी