Kaimur: बनारस से आई छोटी साली को घर में देख आगबबूूला हो गया जीजा, गुस्‍से में कर दिया ऐसा

कैमूर के भगवानपुर में सनकी ने अपनी पत्‍नी के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। छोटी साली और ससुर को देखकर वह काफी नाराज था। इसी गुस्‍से में उसने घटना को अंजाम दिया। महिला का इलाज कराया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:29 PM (IST)
Kaimur: बनारस से आई छोटी साली को घर में देख आगबबूूला हो गया जीजा, गुस्‍से में कर दिया ऐसा
छोटी साली को देखकर पत्‍नी को लगा दी आग। प्रतीकात्‍मक फोटो

चैनपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में शुक्रवार की दोपहर एक सनकी ने अपनी पत्‍‍‍‍नी के शरीर पर केरो‍सिन उड़ेलकर आग लगा दी। वह भी इस वजह से कि उसकी पत्‍नी से मिलने छोटी साली अपने पिता के साथ आई थी। गंंभीर रूप से घायल महिला को स्‍थानीय सामुदायिक केंद्र से भभुआ सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला कोमल बिंद की पत्‍नी पूनम देवी है। 

बड़ी बहन से मिलाने के लिए छोटी बेटी को लेकर आए थे पिता

पूनम के पिता भभुआ थाने के सरेंवा निवासी सिपाही बिंद ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी पूनम की शादी कोमल बिंद से जबकि मझली की शादी कोमल के छोटे भाई तेजू बिंद से की। तीसरी बेटी का ब्‍याह बनारस में हुआ है। इन दिनों बनारस वाली बेटी मायके आई थी। उसने कहा कि बड़ी बहन पूनम से मिलना चाहती है। उसे पूनम से मिलवाने के लिए लेकर आए थे। जैसे ही छोटी बेटी काे लेकर पूनम के दरवाजे पर पहुंचे कि कोमल बिंद झगड़ा करने लगा। उनके साथ मारपीट की। तब उन्‍होंने थाने में जाकर इसकी शिकायत की। वहां से शिकायत कर लौट ही रहे थे कि दूसरी बेटी सोनी भागी हुई पहुंची। उसने बताया कि कोमल बिंद ने पूनम के शरीर में आग लगा दी। इसके बाद वे भागे  हुए बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि कुछ महिलाएं घायल अवस्था में पूनम को लेकर घर से बाहर आ रही थीं। जिसके बाद सभी लोग घायल महिला को लेकर थाने पहुंचे। वहां से इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। हालत नाजुक देख वहां से भभुआ रेफर कर दिया गया है। वहां पूनम का इलाज किया जा रहा है।

सास को पुलिस ने लिया हिरासत में 

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आग से जलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित महिला के पिता थाने में घायल महिला को लेकर आए थे। इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। वहां से भभुआ रेफर कर दिया गया है। उक्त मामले में पूछताछ करने के लिए घायल महिला पूनम देवी की सास को लाया गया है।

chat bot
आपका साथी