गया के खदान में डूबे युवक को निकालने के लिए 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची एसडीआरएफ, फूटा आक्रोश
खदान में नहाने के दौरान डूबे युवक को निकालने के लिए 24 घंटे बाद भी State Disaster Response Force (SDRF) की टीम नहीं पहुंची जिससे आक्रोशित लोगों ने एनएच-2 जाम कर दिया। चंडीस्थान के पास लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
संवाद सूत्र, आमस (गया)। खदान में नहाने के दौरान डूबे युवक को निकालने के लिए 24 घंटे बाद भी State Disaster Response Force (SDRF) की टीम नहीं पहुंची, जिससे आक्रोशित लोगों ने एनएच-2 जाम कर दिया। चंडीस्थान के पास लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुरुवार की सुबह छह बजे से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों लेन पर करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इसके बाद शेरघाटी और आमस थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। पुलिस को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे उग्र हंगामा प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझदारी से काम लिया। लोगों को समझाने के बाद जाम हटाया गया।
घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे व एम्बुलेंस, पिंडदानी भी रहे कतार में
सड़क जाम होने की वजह से कई विद्यालयों के वाहन, एम्बुलेंस व पितृपक्ष को लेकर पिंड दानी घण्टों जाम में फंसे रहे। चुकी सुबह के समय होने की वजह से विद्यार्थियों को लेकर जा रहे कई स्कूल के वाहन व एम्बुलेंस फंसे रहे जिसके कारण उनके विद्यालय में बच्चों के ढेर से पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में जाम होने की वजह से कई एम्बुलेंस व पिंडदानी भी फंसे रहे चुकी पितृपक्ष को लेकर इन दिनों दूर दराज से पिंडदानीयों के भी आने का सिलसिला लगा हुआ है यही कारण है कि दूर दराज से गया जा रहे पिंडदानी भी फंसे रहे।
क्या है मामला
मालूम हो कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नो बजे खदान में नहाने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया था, जिसके बाद से वह लापता है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद वह नहीं निकल सका। तब प्रशाशन ने एसडीआरएफ को बुलाने का निर्णय लिया, लेकिन घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने बाद भी टीम नहीं पहुंचे। घटना के इतने समय बीत जाने बाद प्रशासन की सुस्त व्यवस्था को देख ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद प्रशाशन के विरोध में व डूबे हुए व्यक्ति को निकालने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।