26 जून को भाजयुमो करेगा पौधारोपण, कार्यक्रम की रूप रेखा तय

नवादा भाजयुमो नवादा जिला इकाई की वर्चुअल बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा के सभी पदाधिकारी और मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:10 AM (IST)
26 जून को भाजयुमो करेगा पौधारोपण, कार्यक्रम की रूप रेखा तय
26 जून को भाजयुमो करेगा पौधारोपण, कार्यक्रम की रूप रेखा तय

नवादा : भाजयुमो नवादा जिला इकाई की वर्चुअल बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा के सभी पदाधिकारी और मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को प्रदेश के वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी सह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी व प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश ने कहा कि आगामी 26 जून को प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना है। इस सफल बनाना है। क्षेत्रीय प्रभारी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी में पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़-पौधा लगाना बहुत ही •ारूरी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर बूथ के साथ सभी मंडलों में पौधारोपण करेंगे। वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए यह जरूरी है। जिलाध्यक्ष रवि राज ने बताया कि सभी मंडलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ता वृक्षारोपण के साथ जन जागरण अभियान चलाएंगे, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा प्रेरित होकर अपने घर के बाहर 1 पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी मंडल में 26 जून को पौधरोपण किया जाएगा। स्थल चयन एवं अन्य जानकारी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। आमजनों से भी प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधे लगाने की अपील की। जिला प्रभारी शुभम मिठू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार सिंह,•ालिा प्रभारी शुभम राज,जिला अध्यक्ष रवि राज, महामंत्री ज्ञान प्रकाश,मीडिया प्रभारी धीरज कुमार, चंदन कुमार, विश्वजीत विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, गौतम पासवान, मोहन प्रकाश सिंह, पवन पांडेय, विक्रांत कुमार, राजेश कुमार, सोनू वर्मा, हरेराम पांडेय, चंदन कुशवाह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी