शोभायात्रा के साथ सत्यात्म तीर्थ स्वामी जी का किया गया पांव पूजन

- फोटो - 24 एवं 25 -चांदचौरा स्थित हरियाणा भवन में स्वामी जी महाराज का किया भव्य स्वागत - वैदिक मंत्रोचारण के साथ की गई पूजा-अर्चना -शोभायात्रा के दौरान महाराज जी पालकी पर रहे विराजमान ------------- जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:14 AM (IST)
शोभायात्रा के साथ सत्यात्म तीर्थ  स्वामी जी का किया गया पांव पूजन
शोभायात्रा के साथ सत्यात्म तीर्थ स्वामी जी का किया गया पांव पूजन

गया । वैष्णव में माधव संप्रदाय के व्यवस्थापक सह उत्ताराधि मठ के पीठाधीश्वर मुख्य गुरुजी सत्यात्म तीर्थ स्वामी जी महाराज के पांव पूजन को लेकर शुक्रवार सुबह उत्तराधि मठ विष्णुपद से शोभायात्रा निकाली गई। महाराज जी पालकी पर विराजमान रहे। जयघोष के साथ शोभायात्रा चादचौरा स्थित हरियाणा भवन पहुंची। वहां महाराज जी का विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य सह गयापाल पुरोहित महेश लाल गुपुत द्वारा पांव पूजन किया गया। हरियाणा भवन में मूल रामचंद्र भगवान, माता सीता और बिट्ठल जी महाराज की विशेष पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। पूजा को देखने के लिए पूरा गयापाल समाज पहुंचा था। महाराज जी को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही चरणामृत भी वितरित किया गया। इस दौरान गुरुजी ने गायापालों को अग्नि में तपाकर शंख और चक्र दिया। कई घंटों तक हरियाणा भवन में रहने के बाद महाराज जी ने पालकी से उत्तराधिमठ लौट आए।

गुरुजी सत्यात्म तीर्थ स्वामी जी महाराज के साथ 50 शिष्य हमेशा रहते हैं। प्रसाद बनाने के साथ ही पूजा-पाठ में सहयोग करते हैं।

chat bot
आपका साथी