सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटा सासाराम, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकपी, घर से नहीं निकल रहे लोग

रोहतास में दो दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। सोमवार की सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरा के कारण बढ़ी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:53 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:53 AM (IST)
सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटा सासाराम, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकपी, घर से नहीं निकल रहे लोग
ठंड के कारण घरों से कम निकल रहे लोग। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास में दो दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। सोमवार की सुबह से ही  जिले में घना कोहरा  छाया हुआ है। कोहरा के कारण बढ़ी ठंड से लोग ठिठुर  रहे हैं। कड़ाके की ठंड से जिलेवासी घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए हैं । बाजार से लेकर स्टेशन से लेकर  बस पड़ाव  तक  लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। दिन 11:00 बजे तक धूप का दर्शन नहीं हो पाया है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।  मौसम में आए इस बदलाव ने फिर गलन का अहसास करा दिया।

दो दिन से धूप का अहसास नागरिकों को सुकून दे रहा था।  मौसम अनुकूल होने से सभी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन सोमवार को को मौसम का फिर मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान पर छाए घने  कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। आसमान से बूंद बनकर गिर रहे ओस से रास्ते से लेकर पेड़ तक भींग गए। आसमान से ओस  पेड़ों के नीचे बारिश जैसा हाल दिख रहा है । कोहरे के कारण गलन भी बढ़ती रही।  मौसम जानकारों के अनुसार, अभी मौसम का हाल कुछ दिन और ऐसा ही रहेगा। पारा भी गिरा रहेगा। आज सुबह में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन 11बजे तक भी मौसम में कोई गर्माहट नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी