Sasaram Panchayat Chunav 2021: काराकाट में कई नवनिर्वाचित मुखिया करोड़पति, किसी के पास बस एक मकान

काराकाट प्रखंड में इस बार चुनाव जीतने वालों में कई मुखिया संपत्ति के मामले में करोड़पति हैंतो कुछ के पास मामूली संपत्ति हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक अमरथा पंचायत के मुखिया विजय कुमार लगभग दो करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:43 PM (IST)
Sasaram Panchayat Chunav 2021: काराकाट में कई नवनिर्वाचित मुखिया करोड़पति, किसी के पास बस एक मकान
महानगरों में भी मकान के मालिक हैं पंचायतों के मुखिया, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम : रोहतास, जागरण संवाददाता। काराकाट प्रखंड में इस बार चुनाव जीतने वालों में कई मुखिया संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं,तो कुछ के पास मामूली संपत्ति हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक अमरथा पंचायत के मुखिया विजय कुमार लगभग दो करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।

इनके पास साठ लाख मूल्य की कृषि योग्य भूमि  है। पत्नी के नाम पर 48 लाख रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। पटना ,जबलपुर तथा बिक्रमगंज में 50 लाख मूल्य की शहरी भूमि अलग है। गांव में 25 लाख मूल्य का निजी आवास। इसके अलावे बैंकों में भी अच्छी खासी राशि है। काराकाट पंचायत के मुखिया योगेंद्र सिंह के पास भी दो करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति है। इनके पास 80 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि तथा एक करोड़ 75 हजार मूल्य की शहरी भूमि है। एक पक्का मकान है। मुंजी पंचायत के मुखिया अजय प्रताप सिंह के पास भी कृषि योग्य व शहरी भूमि मिलकर एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोथा की मुखिया अंजू देवी के पास 80 लाख से अधिक की अचल संपत्ति है। चिकसील के मुखिया सिधारी राजभर के पास अचल संपत्ति के नाम पर बस एक पक्का मकान है।

काराकाट प्रखंड के 12 पंचायतों में नए मुखिया

काराकाट प्रखंड में पंचायत चुनाव के जहां एक ओर विजयी प्रत्याशी मंदिरों में चढ़ावा चढ़ा रहे हैं ,वहीं हारे हुए प्रत्याशियों के खेमे में पराजय के वजह पर मंथन कर रहा है। इस बार 12 पंचायतों में नए मुखिया चुनाव जीते हैं। जयश्री पंचायत में ज्योति देवी को तीसरी बार तथा छह पंचायतों में जनता ने पूर्व वाले को ही दोबारा सेवा का मौका दिया है।   

पहली बार चुनाव जीत मुखिया बनने वालों में धनाहरा पंचायत से कमला देवी, देव से सुचिता ङ्क्षसह ,दनवार से चिंता देवी ,अमौना से सुनैना देवी ,किरहीं से धर्मेंद्र साह , सकला से रेशमी देवी ,सोनबर्षा से राजीव रंजन सिंह ,मुंजी से मुखिया अजय सिंह ,काराकाट से मुखिया योगेंद्र सिंह, गम्हरियां से मुखिया अमृता कुमारी, मानिक परासी से मुखिया बसंती देवी शामिल हैं।  बुढ़वल पंचायत में कुसुम देवी, बाराडीह से अफरोज आलम, सिकरियां से किरण देवी , चिकसिल से सिधारी राजभर, मोथा पंचायत से अंजू देवी, बेनसागर से अनिल कुमार ङ्क्षसह दूसरी बार जीते, अमरथा से मुखिया विजय सिंह दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके अलावा जयश्री पंचायत से मुखिया ज्योति देवी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक पूरी की है। इस बाबत पूछे जाने पर वो ज्योति देवी कहती हैं की पंचायत में किये गए विकास कार्यों की बदौलत ही जनता ने उन्हें तीसरी बार जीत का आशीर्वाद दिया है।

chat bot
आपका साथी