Sasaram Panchayat Chunav 2021: सासाराम में मुखिया के 53 पद के 404 दावेदार, 88 उम्मीदवारों को सौ वोट भी नहीं मिले

बिहार के सासाराम जिले में तीन चरण के आये चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया है। अब तक पांच प्रखंडों के 53 पंचायतों में चुनाव हुए हैं। इन सभी पंचायतों में मुखिया पद के लिए 404 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:01 AM (IST)
Sasaram Panchayat Chunav 2021: सासाराम में मुखिया के 53 पद के 404 दावेदार,  88 उम्मीदवारों को सौ वोट भी नहीं मिले
चुनाव में 88 मुखिया उम्मीदवारों को सौ से भी कम मिले वोट, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम: रोहतास, जागरण संवाददाता। बिहार के सासाराम जिले में तीन चरण के आये चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया है। तीन चरण में पांच प्रखंडों के 53 पंचायतों में चुनाव हुए हैं। इन सभी पंचायतों में मुखिया पद के लिए 404 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें से 88 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन्हें सौ से भी कम वोट मिले हैं। पहले चरण में दावथ प्रखंड के नौ पंचायतों में कुल 63 मुखिया तथा संझौली में 44 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें से सौ का आंकड़ा भी नहीं पाने वाले मुखिया उम्मीदवारों में उसरी पंचायत में पांच में से दो ,गीधा पंचायत में नौ में से एक ,डेढग़ांव में सात में से एक ,दावथ में छह में से दो ,सेमरी में 10 में से दो प्रत्याशी शामिल हैं। संझौली के छह पंचायतों में अमेठी के 15 उम्मीदवारों में से तीन ,उदयपुर में नौ में से तीन ,चांदी इंग्लिश पंचायत में सात में से चार को सौ से भी कम वोट मिले हैं।

दूसरे चरण में रोहतास में मुखिया पद के लिए 74 तथा नौहट्टा में 85 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सौ से भी कम वोट पाने वालों में रोहतास के आठ पंचायतों में तुंबा के नौ उम्मीदवारों में से चार ,तेलकप में सात में से एक ,बंजारी में 12 में से एक ,रसूलपुर में 10 में से तीन ,रोहतासगढ़ में 18 में से सात तथा समहुता पंचायत में सात में से दो को सौ से भी कम मत प्राप्त हुए हैं। नौहट्टा प्रखंड के 11 पंचायतों में उल्ली बनाही में नौ में से दो ,जयंतीपुर में छह में से दो,तियरा खुर्द में 10 में से चार ,तिलोखर में 13 में से तीन ,पीपरडीह में 12 में से छह ,भदरा में सात में से एक ,यदुनाथपुर में सात में से एक ,शाहपुर में नौ में से दो प्रत्याशियों को सौ से भी कम वोट मिले हैं।

तीसरे चरण में काराकाट के 19 पंचायतों में 138 मुखिया उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमे से 31 उम्मीदवार दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर सके। अमरथा पंचायत में नौ में से चार,अमौना में छह में से दो ,काराकाट में 12 में से तीन ,चिकसील में छह में से दो ,जयश्री में दस में से एक ,दनवार में पांच में से दो ,देव में सात में से दो ,धनहरा में 12 में से तीन ,बुढ़वल में आठ में से एक ,बेनसागर में छह में से एक ,मुंजी में चार में से दो ,मोठा में 12 में से तीन सिकरियां में नौ में से चार मुखिया प्रत्याशी सौ वोट भी नहीं पा सके।

 इसके अलावा 53 में से 43 पूर्व मुखिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। दावथ और रोहतास प्रखंड के सभी पंचायतों में नए मुखिया चुनाव जीते हैं। इन दोनों प्रखंडों के सभी पुराने मुखिया अबकी बार चुनाव हार गए। दुबारा चुनाव जीतने वालों में संझौली प्रखंड में छह में से दो मुखिया ,नौहट्टा में 11 में से एक ,काराकाट में 19 में से सात मुखिया ही दोबारा चुनाव जीत पाए हैं।

chat bot
आपका साथी