Sasaram News: सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने 12 लोगों को रौंदा, झारखंड निवासी चार की मौत, सात घायल

कुर्था मोड़ पर पिता-पुत्र सहित चार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सभी झारखंड के पलामू जिले के सोहदाग व टेमकी गांव के रहने वाले थे । भोजन करने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:27 PM (IST)
Sasaram News: सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने 12 लोगों को रौंदा, झारखंड निवासी चार की मौत, सात घायल
सासाराम में झारखंड निवासी चार की माैत, सांकेतिक तस्‍वीर ।

शिवसागर (रोहतास), संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था मोड़ पर शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने लगभग एक दर्जन लोगों को कुचल दिया जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो  गई। जबकि  सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी   हो गए हैं । मृतकों में  संतोष लोहरा उम्र 36 वर्ष तथा उसका पुत्र बलवंत कुमार उम्र तीन वर्ष  ग्राम टेमकी थाना लातेहार झारखंड , दिलीप लोहरा उम्र 30 वर्ष तथा आशीष लोहरा उम्र दो वर्ष दोनों ग्राम सोहदाग थाना लातेहार झारखंड के निवासी शामिल हैं।

घटना के  संबंध में  बताया  जाता  है कि  एक  उत्तर प्रदेश के भदौरा में  सभी परिवार सहित रहते थे तथा मजदूरी करते थे। वहां  ट्रक नंबर  बीआर  24  जी ए  1172  पर 30 की संख्या में सवार होकर  अपने  पैतृक निवास  झारखंड के  लातेहार जा रहे थे।  शिवसागर थाना के  एनएच दो पर कुर्था गांव के पास अचानक  ट्रक में  कुछ  खराबी होने के कारण ट्रक को  वहां खड़ा कर दिया गया  । इस दौरान  सभी मजदूर  चाय पीने के लिए  ट्रक से  नीचे उतर रहे थे इसी बीच  एक तेज गति से  आ रहे  अनियंत्रित ट्रक एनएल 01 एबी 0304  ने  सड़क पर  खड़े  मजदूरों के  ट्रक में  टक्कर मार दी । जिसमें  चार लोगों की घटनास्थल पर ही  मौत हो गई  तथा सात अन्य  घायल हो गए  । सभी घायलों का इलाज  सासाराम के  सदर अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में पिता-पुत्र की मौत

मृतकों में पिता संतोष लोहरा उम्र 36 वर्ष तथा उसका पुत्र बलवंत कुमार उम्र तीन वर्ष  ग्राम टेमकी थाना लातेहार झारखंड , दिलीप लोहरा उम्र 30 वर्ष तथा आशीष लोहरा उम्र दो वर्ष दोनों ग्राम सोहदाग थाना लातेहार झारखंड के निवासी हैं । वहीं घायलों में फूल कुमारी पति अनिल लोहरा, सुनीताा देवी पति दिनेश भुइयां, रेखा कुमारी पिता दिनेश भैया भुईयां ग्राम नावाडीह थाना लातेहार, ललिता कुमारी पति दिनेश भुइयां ग्राम नावाडीह थाना लातेहार,बासमती देवी पति संतोष लोहरा ग्राम टेमकी, उमेश भुईयां पिता रावत मनका गांव लातेहार, अनिल लोहरा पिता परमेश्वर लोहरा ग्राम सोहदाग थाना लातेहार के निवासी हैं। सदर अस्पताल में सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। वही घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सासाराम प्रशासन ने झारखंड प्रशासन से संपर्क किया है।  सभी शवों को गांव भेजने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी