औरंगाबाद में बालू लदे ट्रैक्‍टर से कुचलकर बच्‍ची की मौत, विरोध में लोगों ने कर दिया सड़क जाम

औरंगाबाद में बुधवार सुबह बालू लदे ट्रैक्‍टर की चपेट में अाने से एक आठ वर्षीय बच्‍ची की मौत हो गई। बच्‍ची सड़क पार कर रही थी उसी समय ट्रैक्‍टर उसे रौंदता चला गया। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:07 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:17 AM (IST)
औरंगाबाद में बालू लदे ट्रैक्‍टर से कुचलकर बच्‍ची की मौत, विरोध में लोगों ने कर दिया सड़क जाम
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। जागरण

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। बारुण-नवीनगर मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालू लदे एक ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से एक बच्‍ची की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्‍साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इस कारण से दोनों ओर गाड़‍ियों की कतार लगी है। लोग काफी गुस्‍से में हैं। मृतका अंबा थाना क्षेत्र के खैरा जीवा बिगहा निवासी मंटू सिंह की पांच वर्षीय पुत्री परी कुमारी थी। घायल महिला 35 वर्षीय चंदा देवी का इलाज चल रहा है।

सिर को कुचलता चला गया ट्रैक्‍टर

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मां-बेटी किसी काम से बजार की तरफ निकली थीं। केशव मोड़ के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार में आया बालू लदे ट्रैक्‍टर उन्‍हें कुचलता चला गया। सिर पर ट्रैक्‍टर का चक्‍का चढ़ गया इससे घटनास्‍थल पर ही बच्‍ची ने दम तोड़ दिया। चंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया। वे उचित मुआवजा देने व चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन गुस्‍साए लोग मानने को तैयार नहीं हैं। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गई है। वाहन चालक वैकल्पिक रास्‍तों से गुजर रहे हैं।

हादसे की खबर से सदमे में परिवार

बताया जाता है कि मंटू सिंह का प‍ूरा परिवार बारुण में किराये के मकान में रहता है। मंटू सिंह दिल्‍ली में रहते हैं। उनको एक पुत्र व एक पुत्री है। उनमें से बच्‍ची की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। मंटू सिंह को फोन पर हादसे की सूचना दे दी गई है। खबर मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से परिवार सदमे में हैं।

chat bot
आपका साथी