राममंदिर बनाने को लेकर संघ ने बुना ताना बाना, कैमूर में गांव-गांव जाकर बनाएंगे माहौल

स्वयंसेवक नए वर्ष में फिर एक बार गांव-गांव में जाकर राममय माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। संघ व विश्व हिंदू परिषद द्वारा अब इस मुद्दे पर हिंदुओं को श्रीराम मंदिर के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 01:39 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 01:39 PM (IST)
राममंदिर बनाने को लेकर संघ ने बुना ताना बाना, कैमूर में गांव-गांव जाकर बनाएंगे माहौल
विश्वस्तर का श्री राम मंदिर अयोध्या में बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरा ताना बाना बुन लिया है।

संवाद सूत्र, रामगढ़ (कैमूर): विश्वस्तर का श्री राम मंदिर अयोध्या में बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरा ताना बाना बुन लिया है। स्वयंसेवक नए वर्ष में फिर एक बार गांव-गांव में जाकर राममय माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। संघ व विश्व हिंदू परिषद द्वारा अब इस मुद्दे पर हिंदुओं को श्रीराम मंदिर के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया है तथा गांव गांव राममय माहौल बनाने की योजना बनाई गई है। यह अभियान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा।

इसको लेकर रामगढ़ में शनिवार को संघ कार्यालय में आरएसएस की बैठक संपन्न हुई। जिसमें श्री राम मंदिर निर्माण की योजना की रूपरेखा तय हुई। इसके लिए प्रत्येक पंचायत व गांव में अभियान तय करते हुए उसके नेतृत्व में समितियां भी बना दी गई है। जो अलग अलग टोली में होकर प्रत्येक घरों के सदस्यों को जोड़कर इस भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार करेंगे इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के संयोजक व अभियान प्रमुख रामायण शास्त्री ने दी। बैठक में बताया गया कि संघ ने 90 के दशक में भगवान श्री राम के मंदिर का शिलापूजन की तर्ज पर इस अभियान को चलाने का फैसला किया है। 

जानकारी के मुताबिक देश के 11 करोड़ हिंदू परिवारों के सभी सदस्यों से न्यूनतम 10-10 रुपये की श्रद्धा निधि लेने की योजना बनी है। हालांकि अगर कोई 100 रुपये देना चाहता है तो उसका भी कूपन कार्यकर्ताओं के पास रहेगा। लेकिन 1000 रुपये से अधिक की राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एक एप भी लांच किया गया है। ताकि पुरा हिसाब किताब पारदर्शी रहे। साथ ही जो व्यक्ति बैनर छपवा कर अपना नाम लिखना चाहेगा उसको भी व्यवस्था दी गई है। जिले के रामगढ़ से इसका संचालन स्वरूप प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी