रोहतास एसपी आशीष भारती ने दिया अपराध नियंत्रण का डाटा, कहा- दर्ज कांडों के निष्पादन में आई तेजी

रोहतास पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ लंबित कांडों का निष्पादन तेजी के साथ किया जा रहा है । यह दावा एसपी आशीष भारती ने किया। कहा-अपराध नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। जनवरी से उनके जिले में पदस्थापन के सात महीनों में कांडों के निष्पादन में काफी तेजी आई है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 10:07 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 10:21 AM (IST)
रोहतास एसपी आशीष भारती ने दिया अपराध नियंत्रण का डाटा, कहा- दर्ज कांडों के निष्पादन में आई तेजी
रोहतास में अपराध नियंत्रण का एसपी ने दिया डाटा, सांकेतिकत तस्‍वीर।

डेहरी आन सोन (रोहतास ), संवाद सहयोगी। रोहतास पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ लंबित कांडों का  निष्पादन तेजी के साथ किया जा रहा है । एसपी आशीष भारती के अनुसार अपराध नियंत्रण करना रोहतास पुलिस का पहली प्राथमिकता है। लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दर्ज कांडों के त्वरित अनुसंधान करके निष्पादन किया जा रहा है। ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनवरी में उन्‍होंने जिले में कार्यभार संभाला। तब से पिछले सात महीनों में कांडों के निष्पादन में काफी तेजी आई है।

एसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में कांडों के निष्पादन में 0.87 फीसद वृद्धि हुई । वही वर्ष 2017 में 7858 कांड दर्ज किए गए थे। उसमें से 7866 कांड निष्पादित किए गए थे । यानी कांडों के निष्पादन में 0.10 फीसद बृद्धि हुई । उन्होंने बताया कि 2018 में 8700 मामले प्रतिवेदित किए गए। जबकि 9304 मामले निष्पादित किया गया। इस साल  6 .94 फीसदी कांडों के निष्पादन  में वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2019 में 7797 कांड दर्ज किए गए जिसमे 7033 कांडों का निष्पादन हुआ। कांडों के निष्पादन में  9.79 फीसद की कमी आई थी।  वही  वर्ष 2020 में 7146 प्रतिवेदित मामलों में 7280 कांडों का निष्पादन हुआ ।1.87  फीसदी वृद्धि दर्ज की गई ।

उन्होंने बताया कि 2021 के जून तक 3328 कांड दर्ज किए गए जबकि 3860 कांडों का निष्पादन किया ।इस वर्ष बीते जून माह तक 16 फीसद  अधिक कांडों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के क्रम में 20 वर्ष पुराने लंबित कांडों को  प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  वरीय पदाधिकारी  थाना जाकर के कांडों की समीक्षा कर रहे हैं । उसका निष्पादन करा रहे  हैं।

रोहतास जिले में गत 5 वर्षों में प्रतिवेदित व निष्पादित कांडों की विवरणी

वर्ष             -  प्रतिवेदित      -  निष्पादित -  प्रतिशत  कमी -     बृद्धि

2016 --- 5741 ---- 5791                                  - 0.87

2017 ---7858 ---- 7866                                   - 0.10

2018 --- 8700 --- 9305                 --               - 6.94

2019  -- 7797 -- 7033 ---                      -9.79 -----

2020 -- 7146 - 7280 -                                   --- 1.87

2021 3328 -- 3860                                       -- 1598

chat bot
आपका साथी