रोहतासः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सिपाही हर कदम पर सामाजिक न्याय की राजनीति को बढ़ा रहे आगे

राष्ट्रीय जनता दल गरीब पिछड़ा दलित व कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उनका मान-सम्मान बरकरार रखकर ही पार्टी आगे बढ़ी है। यहां हर कार्यकर्ता का ख्याल रख उसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉ. कांति सिंह ने कहीं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:42 AM (IST)
रोहतासः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सिपाही हर कदम पर सामाजिक न्याय की राजनीति को बढ़ा रहे आगे
रोहतास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आरजेडी कार्यकर्ता।

संवाद सहयोगी, डेहरी-ऑन-सोन : रोहतास। राष्ट्रीय जनता दल गरीब, पिछड़ा, दलित व कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उनका मान-सम्मान बरकरार रखकर ही पार्टी आगे बढ़ी है। यहां हर कार्यकर्ता का ख्याल रख उसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। पंचायत चुनाव में भी पार्टी वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं का ख्याल रखेगी। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉ. कांति सिंह ने जिले के नासरीगंज प्रखंड के बाराडीह खुर्द गांव में  पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए कहीं।

कांति सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद के सिपाही हर कदम पर सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग को वो पार्टी का नेतृत्व करने वाले तेजस्वी यादव तक रखेंगे। पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी भी अनदेखा नहीं किया है। साथ ही पार्टी के लिए गत तीन दशक से कार्यकर्ता के तौर पर समर्पित रहे दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल को गत वर्ष दिनारा से टिकट दे विधानसभा में भेजने का कार्य राजद ने किया। उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह यादव के बारे में कहा कि वे हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग पर आगामी रोहतास-कैमूर स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार से इनको भी एमएलसी का प्रत्याशी बनवाने के लिए वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को राज्य के उच्च सदन में बात रखने का मौका मिलना चाहिए।  जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग को आलाकमान तक रखेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्य किया जाएगा। रामनाथ सिंह यादव राजनीति में ढाई दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एमएलसी भावी प्रत्याशी के पक्ष को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर देना है।

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पार्षद दारा यादव एवं प्रधान महासचिव राजकिशोर सिंह, नंदकेश्वर सिंह यादव ने संयुक्त रुप से किया। आरजेडी के जिलाध्य़क्ष गिरजा चौधरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। सामाजिक न्याय का झंडा हर पंचायत में लहराए इसके लिए प्रयास जारी रहना चाहिए। स्थानीय निकाय सीट से आरजेडी के टिकट पर एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे रामनाथ सिंह यादव के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में रामनाथ सिंह ने जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नकीब अहमद खान, रामप्रवेश सिंह, नेता सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम सिंह, जय राम अकेला, कामता यादव, शकील अहमद, नंदकेशवर सिंह, ननकू यादव मुखिया, माया देवी समेत आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी