मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में चौथे नंबर पर पहुंचा रोहतास, लगातार दो साल रहा है अव्‍वल

कोरोना की वजह से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 27 वें तो स्वयं सहायता भत्ता योजना में 29 वें नंबर पर रोहतास जिला पहुंच गया है। वहीं मुख्‍यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में लगातार इसकी रैंकिंग नीचे जा रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:56 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:56 AM (IST)
मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में चौथे नंबर पर पहुंचा रोहतास, लगातार दो साल रहा है अव्‍वल
कोरोना महामारी की मार सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर। संकेतात्‍मक तस्‍वीर

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी की मार सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति पर सबसे अधिक पड़ी है। कुशल युवा कार्यक्रम (आर्थिक हल, युवाओं का बल) के क्रियान्वयन में सूबे में लगातार नंबर वन रहने वाला रोहतास जिला अब पिछड़ गया है। बिहार विकास मिशन की ओर से जारी अप्रैल माह की रैंकिंग में जिला कुशल युवा कार्यक्रम में अब जिला चौथे नंबर पहुंच गया है। जबकि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 27 वें व मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में 29 वें पायदान पर आया है।

लगातार आ रही रैंकिंग में गिरावट 

हालांकि बीते चार वित्तीय वर्ष की रैंकिंग पर नजर डालें तो लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में कुशल युवा कार्यक्रम में यह जिला पहले स्थान पर रहा। 2018-19 में दूसरे व 2019-20 में तीसरे तथा 2020-21 में चौथे नंबर रहा है। रैंकिंग में लगातार गिरावट की मुख्य वजह महकमा लाभुकों की दिलचस्पी में आई कमी मान रहा है। बीते वित्तीय वर्ष की बात करें तो कोरोना महामारी के कारण कौशल विकास केंद्र एक साल से बंद है। जिस कारण प्रशिक्षण संबंधी सारी गतिविधियां ठप पड़ी हैं। यही नहीं पंचायतों में आयोजित होने वाले काउंसलिंग कैंप भी स्थगित है। दूसरे लहर की कोरोना में ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या भी नहीं के बराबर रह गई है। मई में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र को स्वयं सहायता भत्ता योजना के सिर्फ दो ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

योजनाओंं के प्रति घट रही दिलचस्‍पी  

आर्थिक हल, युवाओं का बल कार्यक्रम को कार्यान्वयन के लिए अगस्त 2016 में शुरू निबंधन सह परामर्श केंद्र के माध्यम से अबतक जिला को स्टुडेंट कार्ड योजना में 12.35 फीसद, स्वयं सहायता भत्ता योजना में 9.35 तथा कुशल युवा कार्यक्रम में 62.22 फीसद उपलब्धि हासिल हुई है। परंतु समय बीतने के साथ ही लाभुकों की दिलचस्पी भी अब घटने लगी है। आवेदन निष्पादन की जटिल प्रक्रिया के कारण छात्र का ध्यान इस ओर से हटने लगा है। इस बाबत डीआरसीसी के प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक हल, युवाओं का बल के तीनों कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। स्थिति सामान्य होते ही इसे गति देने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक की स्थिति :

योजना नाम             लक्ष्य       प्राप्त आवेदन           उपलब्धि फीसद एससीसी                  55990         6912                    12.35 भत्ता योजना              89447       18045                    09.35 कुशल युवा               80638        50176                    62.22

वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्षय

एससीसी                 3206 भत्ता योजना            5687 कुशल युवा          17500

दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक प्राप्त आवेदन

योजना             दिसंबर  जनवरी  फरवरी  मार्च

एससीसी            209         292     220     172

भत्ता योजना        112         285    181      228

कुशल युवा         167         168    498      766

chat bot
आपका साथी