रोहतास पंचायत चुनाव: नोखा एवं नासरीगंज प्रखंडों में आज थम जाएगा प्रचार, 2684 प्रत्‍याशी हैं मैदान में

Rohtas Panchayat Chunav 2021 छठे चरण के लिए नोखा तथा नासरीगंज प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव का प्रचार आज शाम पांच बजे से थम जाएगा। दोनों प्रखंडों में तीन नवंंबर को मतदान होगा। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया किसभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 09:28 AM (IST)
रोहतास पंचायत चुनाव: नोखा एवं नासरीगंज प्रखंडों में आज थम जाएगा प्रचार, 2684 प्रत्‍याशी हैं मैदान में
नासरीगंज में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसकर्मी व अधिकारी। जागरण

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। Rohtas Panchayat Chunav 2021: छठे चरण के लिए नोखा तथा नासरीगंज प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव का प्रचार आज शाम पांच बजे से थम जाएगा। दोनों प्रखंडों में तीन नवंंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन बचे हुए पांच चरणों के चुनाव को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसके लिए लगातार प्रखंड क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

दोनों प्रखंडों के 349 बूथों पर होगी वोटिंग

नोखा और नासरीगंज में कुल 349 बूथों पर पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होना है। इसमें नोखा प्रखंड की 13 पंचायतों में 184 बूथों पर वोट डाले जायेंगे। वहीं नासरीगंज प्रखंड की 12 पंचायतों के कुल 165 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। दोनों प्रखंडों में एक लाख 88 हजार 053 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें नोखा प्रखंड में 52172 पुरुष मतदाता तथा 47383 महिला मतदाता समेत कुल 99 हजार 555 मतदाता अपना वोट डालेंगे। नासरीगंज प्रखंड में 46 हजार 585 पुरुष मतदाता व 41 हजार 909 महिला मतदाता समेत कुल 88 हजार 498 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

2684 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

दोनों प्रखंडों में अलग -अलग पदों के लिए कुल 2684 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नोखा प्रखंड में 1412 तथा नासरीगंज प्रखंड में कुल 1272 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान 3 नवंबर तथा मतगणना 13 नवंबर को होगी।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पंचायत चुनाव को ले फ्लैग मार्च

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में एसडीपीओ शशिभूषण सिंह, इंस्पेक्टर डीएन शर्मा व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के जवानों ने अमियावर, मंगरांव, अतिमी, पोखराहां, जमालपुर, बरडीहा, इटिम्हा, पवनी, पडुरी, धनांव समेत अन्य गांवों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का विश्वास जगाया। एसडीपीओ ने कहा कि तीन नवंबर को छठे चरण में प्रखंड में होने वाले चुनाव को ले सुरक्षा व शांति बहाल करने को ले दर्जन भर से अधिक गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। मतदान के दिन सभी बूथों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने व गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्च में कछवां थानाध्यक्ष कुमार गौरव समेत अन्य शामिल थे।

 

chat bot
आपका साथी