Rohtas News: कोचस नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद रूबी देवी की गई कुर्सी, 15 ने दिया विपक्ष में वोट

थानीय नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 में से 15 मत प्राप्त हुआ। अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही उपमुख्य पार्षद रुबी देवी की कुर्सी चली गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:31 PM (IST)
Rohtas News: कोचस नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद रूबी देवी की गई कुर्सी, 15 ने दिया विपक्ष में वोट
नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद की कुर्सी गई, सांकेतिक तस्‍वीर।

कोचस (रोहतास), संवाद सूत्र। स्थानीय नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 में से 15  मत प्राप्त हुआ। अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही उपमुख्य पार्षद रुबी देवी की कुर्सी चली गई। उपमुख्य पार्षद चर्चा एवं मतदान में उपस्थित नहीं हो पाई।

कार्यपालक पदाधिकारी डा प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध चार अक्टूबर को ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसपर आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मत विभाजन के लिए नगर पंचायत सभागार में विशेष बैठक मुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी  की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन में उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध 15 वोट पड़े, जबकि स्वयं उपमुख्य पार्षद उपस्थित नहीं हो पाई। अविश्वास प्रस्ताव में उपमुख्य पार्षद की कुर्सी चली गई है। इस क्रम में अविश्वास प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया गया। अपना पक्ष रखने लिए उपमुख्य पार्षद को पुकारा गया लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सकी। जिसके बाद चर्चा करने के साथ ही मतदान के लिए सदस्यों से आग्रह किया गया।

हत्या कर फेंका गया अज्ञात शव नाले से बरामद

डेहरी आन सोन में कैनाल रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप मुख्य नाला में हत्या कर फेंके गए अज्ञात शव को पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मुख्य नाला नगर परिषद की लापरवाही से वर्षों से खुला पड़ा , जिसमें एक व्यक्ति के शव को बोरी मे बंद कर फेंक दिया गया था। कई दिनों बाद जब शव सड़ कर बदबू देने लगा, तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने नगर परिषद के मजदूर और जेसीबी मशीन लेकर घटना स्थल पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद नाले में से शव को बाहर निकाला गया। बोरे में बंद शव  को देखने से प्रतीत होता है कि उसे हत्या कर फेंका गया है। शव मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क अति व्यस्त है तथा मुहल्ला घनी आबादी का है। दिन-रात लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसी जगह पर हत्या कर शव को बोरी में बांध कर फेंकना, लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे घनी आबादी वाले क्षेत्र के नाले में शव फेंक रहे हैं। नगर परिषद से कई बार खुले पड़े नालों को ढकने की मांग की गई है, परंतु उसकी उदासीनता से नाले को ढका नहीं गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ङ्क्षसहा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कर घटना में  संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी