Rohtas News: ईओ के कार्यालय कक्ष में उपद्रवी तत्वों ने घुसकर किया हंगामा, तोड़ डाले फर्नीचर

वेतन वृद्धि एवं पीएफ में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समझौता के बाद समाप्त हो गई थी। सभी कर्मी कार्य पर भी वापस लौट आए थे। आज अचानक कुछ सफाई कर्मी प्रदर्शन करने लगे। उनकी आड़ में अराजक तत्व शामिल हो गए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM (IST)
Rohtas News: ईओ के कार्यालय कक्ष में उपद्रवी तत्वों ने घुसकर किया हंगामा, तोड़ डाले फर्नीचर
सरकारी कार्यालय में हंगामा करते लोग। जागरण आर्काइव।

संवाद सूत्र, कोचस (सासाराम)। वेतन बढाने एवं नगर पंचायत में लगातार कार्य देने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर  में प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों के बीच एकाएक अराजक तत्व शामिल होकर जमकर हंगामा किया व कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर उनके साथ बदसलूकी की। कार्यालय के फर्नीचर आदि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ईओ ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

ईओ डा. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वेतन वृद्धि एवं पीएफ में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समझौता के बाद समाप्त हो गई थी। सभी कर्मी कार्य पर भी वापस लौट आए थे। आज अचानक कुछ सफाई कर्मी प्रदर्शन करने लगे। उनकी आड़ में अराजक तत्व शामिल हो गए व उग्र प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच उनके कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर उनके साथ दुर्व्‍यवहार से पेश आने लगे तथा गाली गलौज पर उतारू हो गए। हालांकि संयोग था कि चेंबर में पहले से कुछ वार्ड सदस्य  मौजूद थे।जिनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को पीछे हटा दिया गया। अराजक तत्वों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में घुस कर कई कुर्सी व फर्नीचर  भी तोड़ डाले।कार्यालय परिसर में खड़े कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले को अनियंत्रित होते देख नगर पंचायत द्वारा वहां  तत्काल पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद मामला शांत हो सका।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि  वेतन वृद्धि एवं पीएफ में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में  हड़ताल पर रहे सफाई कर्मियों की हड़ताल  समाप्त होने के बाद से सभी कर्मी कार्य पर भी वापस लौट आए थे। बताया कि प्रदर्शन में लगभग एक दर्जन की संख्या में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। जिन्हें सीसीटीवी फुटेज के माध्यम चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस भी कठोर कार्रवाई करने के मूड में है।

chat bot
आपका साथी