Rohtas News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, टक्‍कर मारने वाले वाहन की नहीं मिली जानकारी

टोल प्लाजा मलवार के पास शुक्रवार को हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से चलती बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक शिवनारयण चौबे 65 वर्ष कैमूर जिला के बेलांव थाना क्षेत्र के पानापुर गावं के रहने वाले थे।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:10 PM (IST)
Rohtas News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, टक्‍कर मारने वाले वाहन की नहीं मिली जानकारी
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, शिवसागर (सासाराम)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा मलवार के पास शुक्रवार को हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से चलती बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक शिवनारयण चौबे 65 वर्ष कैमूर जिला के बेलांव थाना क्षेत्र के पानापुर गावं के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। मौत की खबर सुनने के बाद घर में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटना में घायल शिवनारायण चौबे को तत्काल टोल प्लाजा के एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि शिवनारायण चौबे बाइक से सासाराम से अपने गावं जा रहे थे कि टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग निकला। आरोपित चालक व टक्‍कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, नासरीगंज। थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में शुक्रवार की देर शाम सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अमियावर निवासी सिकंदर चौधरी  35 वर्ष सुनील चौधरी के पुत्र थे। घटना उस समय हुई जब युवक सोन नदी में मछलियां पकड़ रहे थे, इसी क्रम में वे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद वहां एकत्रित ग्रामीणों व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा कर बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन पेट में अधिक पानी चले जाने से उनकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी