बिहार: कई वर्षो के विरह के बाद प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाना, ली सात जन्‍मों तक साथ रहने की कसम

इस प्रेमी युगल की कहानी फिल्‍मी मगर सच्‍चे प्‍यार सी लगती है। दोनों प्रेम के हाथों मजबूर होकर घर से भागे भी थे। मगर परिजनों ने दोनों को अलग कर कड़ा पहरा बिठा दिया। वर्षो अलग रहे। अंत में महिला थाना थानाध्यक्ष ने कन्यादान कर प्रेमी युगल की शादी कराई

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:23 PM (IST)
बिहार: कई वर्षो के विरह के बाद प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाना, ली सात जन्‍मों तक साथ रहने की कसम
महिला थाना में शादी के बाद थानाध्‍यक्ष व प्रेमी युगल। जागरण फोटो।

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास), संवाद सूत्र। प्यार झुुकता नहीं दुनिया को दिखाने आ जा.. इस गीत को आज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए सार्थक कर दिखाया है। जहां कई वर्षों के प्यार के बाद बिछड़े हुए व्यस्क प्रेमी युगल अपनी शादी रचाने के लिए शुक्रवार को महिला थाना पहुंचे। प्रेमी अभयकांत चौधरी तथा प्रियंका चौधरी महिला थाना पहुंच थानाध्यक्ष  माधुरी कुमारी के समक्ष अपनी बात रखी और एक दूसरे को वरमाला डाला। इस दौरान थाने के अंदर बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। शादी के समय कई लोग दुल्हा-दुल्हन की तस्‍वीर को कैमरे में कैद करते नजर आए।

घर से भागे भी मगर परिजनों ने अलग कर दिया

अभयकांत ने बताया कि वह डेहरी प्रखंड क्षेत्र के दरिहट थाना अंतर्गत टड़वा गांव का निवासी है। वर्तमान में कटनी जंक्शन पर रेलवे ग्रुप डी में जॉब करता है।  आज से चार वर्ष पूर्व पढऩे के दौरान पास के गांव पडुहार निवासी प्रियंका चौधरी से उसका प्रेम हो गया। प्रियंका अपने गांव से टंडवा उत्क्रमित विद्यालय पढ़ाई करने आती थी। कई वर्षों तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा,परंतु घर वालों के दबाव के कारण दोनों एक नहीं हो सके। प्रेमी प्रेमिका दोनों चार बार घर से भागकर साथ भी रहे, परंतु स्वजनों ने दरिहट थाना में शिकायत दर्ज करा दोनों को अलग कर दिया।

अलग रहे, मगर प्‍यार कम न हुआ

इसी बीच अभय कांत की नौकरी रेलवे ग्रुप डी में लग गई और वह कटनी में रहने लगा। फिर भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ।आज डेहरी महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेमी जोड़े को साथ बैठाकर समझाने बुझाने के बाद उनकी शादी थाने में ही करा दी गई। प्रेमी युगल अभयकांत एवं प्रियंका चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने स्वजनों को समझाने की बहुत कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। इधर हम दोनों का प्रेम एक ऐसे मुकाम तक पहुंच गया था, जहां से एक दूसरे को छोड़कर लौटना मुश्किल था। ऐसे में समाज और पुलिस की मदद से शादी के बंधन में बंध गए।

थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि दोनों के परिवार वालों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की गई, परंतु दोनों परिवार ने लड़का-लड़की को अपनाने से इंकार कर दिया। तब जाकर थाना पहुंचे प्रेमी जोड़े को सामाजिक स्तर पर लोगों के समक्ष पंडितजी ने विधिवत वैदिक मंत्र के बीच लड़के ने प्रियंका की मांग में सिंदूर भरा और वरमाला डाल कर शादी की रस्म पूरा की। थाना परिसर में ही मंडप बनाया गया और पुलिसकर्मी बराती और महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने माता पिता के स्थान पर कन्यादान किया। मौके पर हवलदार गंगारती कुंवर, एसआइ सुबोध कुमार ङ्क्षसह, रामाकांत सिंह, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, अमिता भारती, दीपमाला, नीतू कुमारी समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी