एक घंटे की बारिश में ही लबालब हुई सड़कें, गया में पिंडदानियों को गंदे पानी से गुजरना पड़ा

गया शहर में रविवार को करीब एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। शहर में अनेक जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गए। सबसे अधिक परेशानी पिंडदानियों को उठानी पड़ी। उन्हें घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

By Edited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:42 AM (IST)
एक घंटे की बारिश में ही लबालब हुई सड़कें, गया में पिंडदानियों को गंदे पानी से गुजरना पड़ा
घुटने भर गंदे पानी से गुजरते हुए पिंडदानी, जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। गया शहर में रविवार को करीब एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। शहर में अनेक जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जगह-जगह जलजमाव से लोग परेशान हुए। सबसे अधिक परेशानी पिंडदानियों को उठानी पड़ी। उन्हें घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। पितृपक्ष को लेकर इन दिनों शहर भीड़ हैं। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसमें शहर की अनेक इलाकों, मोहल्लों में जलजमाव हुआ। जल निकासी के अभाव में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश और नाले पानी घरों में घुसने से लोग त्रस्‍त रहे। कई जगहों पर लोग बाल्‍टी मग से घर में घुसे पानी को उलीचने में लगे रहे। बारिश से रामसागर रोड, डेल्हा, छोटकी नवादा एवं काटन मिल, रेलवे क्वार्टर में सहित अन्य मोहल्लों में लोगों को परेशान होना पड़ा। अचानक तेज बारिश और जलजमाव के कारण जो जहां था वहीं फंसा रहा। सड़कों पर जलजमाव के कारण कई वाहन चालकों को उतर कर धक्का लगाना पड़ा। इस समय शहर में पिंडदान करने वालों की संख्या बढ़ गई है। विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी के तट पर लोग पिंडदान कर रहे हैं। जलजमाव से वे  लाेग परेशान नजर आए। हालांकि पितृ पक्ष के पहले गया नगर निगम द्वारा कई जगहों मशीनों से सफाई कराई गई थी, मगर एक घंटे की बारिश ने सब धो दिया।

एक घंटे में हुई मूसलधार बारिश:

शहर में एक घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। करीब 20 एमएम तक बारिश हुई। भारी बारिश होने के कारण शहर सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी एकत्रित हो गया। प्रमुख सड़क पर कमर-कमर तक पानी भर गया था। इस कारण यहां पर स्थित दुकानों में भी पानी घुस गया। सड़क पर भरे पानी के कारण लोगों को वाहन निकलना तक मुश्किल हो गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक घंटे में तेज बारिश के कारण पांच इंच तक बारिश आसानी से हो सकती है।

chat bot
आपका साथी