कृषि कानून के विरोध में हर रास्‍ते पर दिखेगी राजद की मानव शृंखला, गांव-गांव जा किसानों को करें जागरूक

केंद्र सरकार के लाए गए कृषि कानून के विरोध में राजद ने 30 जनवरी को मानव शृंखला बनाने का ऐलान किया है। इस क्रम में मानव श्रृंखला की एक-एक कड़ी को जोड़ने में राजद जुटा है। जीटी रोड पर मानव शृंखला बनेगी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 06:23 AM (IST)
कृषि कानून के विरोध में हर रास्‍ते पर दिखेगी राजद की मानव शृंखला, गांव-गांव जा किसानों को करें जागरूक
मानव शृंखला को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता। प्रतीकात्‍मक फोटो

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में राजद के 30 जनवरी को आहूत मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं। जिले भर में इसकी तैयारी चल रही है। जिलाध्‍यक्ष समेत पार्टी के अन्‍य पदाधिकारी इसके लिए बैठक कर रहे हैं। किसानों को एकजुट करने का प्रयास चल रहा है। इधर डोभी के जयराम गिरी उच्च विद्यालय परिसर में  प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।इ समें मुख्य अतिथि शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल रहीं।

हर रास्‍ते पर दिखनी चाहिए मानव शृंखला

बैठक में विधायक ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता हमेशा पार्टी आलाकमान के आदेश को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं। इस बार भी हम लोग एक-एक घर से लोगों को समझा कर मानव शृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह मानव शृंखला हर रास्‍ते पर होना चाहिए। विधायक ने कहा कि आमस से शेरघाटी होते हुए डोभी तक कहीं भी ऐसा स्थान नहीं दिखे कि मानव शृंखला टूटी दिखे।

गांव-गांव जाकर कर रहे किसानों काे जागरूक

पार्टी के युवा नेता भगत यादव ने कहा कि 30 तारीख को किसानों के समर्थन में राजद की मानव शृंखला ऐतिहासिक होगी। इसके लिए हम सभी लोगो को गांव-गांव में जाकर किसानों को बताएंगे कि केंद्र सरकार जो कानून लाई है वह कितना खतरनाक है। इसमें एक-एक किसान को जोड़ने का कार्य करेंगे। इससे मानव शृंखला की डोर काफी मजबूत बनेगी। बैठक में राजद के सभी पंचायत अध्यक्षों को यह दायित्व सौंपा गया कि अपने-अपने पंचायत के सभी गांव में इस कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष चुनें करें और उनके गांव से ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल करने की बात करें। इस मौके पर कामदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि सोमनाथ केशरी, लल्लू प्रसाद, विनोद यादव, विजय यादव, अनुज यादव समेत सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी