राजद विधायक ने कहा-सीएम ने उनकी माता के निधन पर जताया शोक, पिता के पेरोल पर भरी हामी

राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी के श्राद्धकर्म के लिए जेल में बंद उनके पति पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने पंद्रह दिनों के पेरोल की अर्जी लगाई है। इधर उनके पुत्र विधायक रंजीत कुमार ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री ने पेरोल पर हामी भरी है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:27 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:27 AM (IST)
राजद विधायक ने कहा-सीएम ने उनकी माता के निधन पर जताया शोक, पिता के पेरोल पर भरी हामी
पत्‍नी का शव देख बिलखते राजेंद्र यादव। जागरण

रंजन कुमार, (खिजरसराय), गया। केंद्रीय कारा गया में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व राजद विधायक (Former RJD MLA) राजेंद्र यादव के पुत्र विधायक रंजीत कुमार ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उनकी माता पूर्व विधायक कुंती देवी के निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्‍होंने कॉल कर दुख जताया। इस क्रम में उनसे आग्रह किया तो उन्‍होंने पिता के पेरोल पर सहमति प्रदान की है। राजेंद्र यादव को शुक्रवार को एक दिन की पेरोल मिली थी। उन्‍होंने पत्‍नी को मुखाग्नि दी और शनिवार को गया केंद्रीय कारा लौट गए। अब पत्‍नी के श्राद्धकर्म के लिए उन्‍होंने पंद्रह दिनों के पेरोल की अर्जी दी है।

पत्‍नी को देख बिलख पड़े राजद के पूर्व विधायक  

दो लोगों की हत्‍याकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक करीब 16 वर्षों बाद जेल से बाहर आए। पत्‍नी का शव देखते ही वे बिलख उठे। खासकर जब अंत्‍येष्टि से पूर्व पूर्व विधायक कुंती देवी के शव को नए कपड़े में लपेटा जा रहा था तो राजेंंद्र यादव धैर्य नहीं रख पाए। आसपास खड़े लोगों और पुत्र ने किसी तरह उन्‍हें शांत कराया। लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं रहा था। हाथों में हथकड़ी पहने पूर्व विधायक ने देर रात माधोबीघा के समीप कुंती देवी को मुखाग्नि दी।

अतरी की जनता के लिए न्‍योछावर किया जीवन

पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के आने की सूचना मिलते ही विधानसभा क्षेत्र के लोग बथानी में जुटने लगे। शाम ढलते-ढलते शुक्रवार को काफी भीड़ जुट गई। कुंती देवी के शव को सबसे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए बथानी स्थित आवास पर रखा गया था। राजेंद्र यादव खुद ही सभी लोगों को कुंती देवी के शव को अंतिम दर्शन करने में मदद करते दिखे। राजेंंद्र यादव ने कहा कि कुंती देवी अपने पूरे जीवनकाल में संघर्ष करती रहीं। उन्होंने पूरा जीवन अतरी विधानसभा की जनता के किये न्योछावर कर दिया। मुखाग्नि राजेन्द्र यादव ने दिया। श्मशान के समीप ही राजेन्द्र यादव ने पत्नी की याद में पीपल ,बेल समेत कई प्रकार के पौधे लगाए। शनिवार अल सुबह तीन बजे अंतिम संस्कार समाप्त होने के बाद उन्होंने कुछ फल खाया। सुबह ही उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें केंद्रीय कारागार लाने की प्रक्रिया शुरु हो गई।  करीब एक बजे वे गया केंद्रीय कारा पहुंचे।

डीएम को भेजा गया पेराेेल का आवेदन 

माता के निधन से मर्माहत विधायक रंजीत यादव ने कहा कि पिता जेल में हैं। मां भी जेल में थीं लेकिन वे जीवित थीं तो काफी संबल था। इधर, गया कारा उपाधीक्षक रामानुज राम ने बताया कि पूर्व विधायक के पैरोल के लिए दिए गए आवेदन को डीएम के पास भेजा दिया गया है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। यहां बता दें कि 2005 में विधानसभा चुनाव के समय नीमचक बथानी थाना के सरेन गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वहीं जदयू नेता सुमिरक यादव की हत्या मामले में पूर्व विधायक कुंती देवी भी उम्रकैद की सजा काट रही थीं।

chat bot
आपका साथी