बालू चोरी मामले में राजद नेता गिरफ्तार, छह माह से चल रहा था फरार, गया के डोभी से पुलिस ने पकड़ा

लंबे समय से फरार चल रहे राजद नेता भगत यादव को डोभी पुलिस ने धीरजापुल के पास से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के उपरांत विधि व्‍यवस्‍था के मद्देनजर भगत यादव को स्थानीय थाने नहीं लाया गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:54 AM (IST)
बालू चोरी मामले में राजद नेता गिरफ्तार, छह माह से चल रहा था फरार, गया के डोभी से पुलिस ने पकड़ा
गया में राजद नेता गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

डोभी (गया), संवाद सूत्र। लंबे समय से फरार चल रहे राजद नेता भगत यादव को डोभी पुलिस ने धीरजापुल के पास से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के उपरांत विधि व्‍यवस्‍था के मद्देनजर भगत यादव को स्थानीय थाने नहीं लाया गया। घटनास्थल से उसे सीधे शेरघाटी कोर्ट में उपस्थित कराया गया। वहां से उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपित भगत यादव पर अवैध बालू खनन का आरोप है। खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करा उसे आरोपित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि छह माह पूर्व में अवैध खनन के मामले में आरोपित किया गया था। आरोपित होने के बाद से वह फरार चल रहा था। इसी क्रम में उसके संबंध में पुख्‍ता जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है।  

पथराव मामले में 86 साल के बुजुर्ग को भेजा जेल   

फतेहपुर प्रखंड की धरहारा कला पंचायत के मध्य विधालय के बूथ पर रविवार को मतदान के दौरान हुई पथराव की घटना में जिस बुजुर्ग को हिरासत में लिया गया था, उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। मुखिया प्रत्याशी रवीन्द्र यादव के दादा सहदेव यादव को जेल भेजा गया है। पुलिस की मानें तो 86 साल के सहदेव की गिरफ्तारी मतदान केंद्र के पास से की गई। वहीं स्वजन मतदान केंद्र से एक किलोमीटर दूर एक होटल से बुजुर्ग को पकड़ने की बात कह रहे हैं। उक्त बूथ पर पथराव की घटना में सेक्टर पदाधिकारी धीरज कुमार पांडेय के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। धीरज कुमार के बयान पर सोमवार को फतेहपुर थाना में केस दर्ज किया गया था। बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा हुआ था। पथराव की घटना हुई थी। लेकिन इतने बुजुर्ग की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्‍या इतना वृद्ध व्‍यक्ति पथराव कर सकता है। हालांकि, यह तो पुलिस जांच की बात है।  

chat bot
आपका साथी